हाई-स्पीड 5G सर्विसेज बहुत जल्द होंगी लॉन्च, 2 वर्ष में पूरे देश में कवरेज का टारगेट 

सरकार ने पिछले महीने टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उन्हें 5G सर्विसेज शुरू करने की तैयारी करने को कहा था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 16:49 IST
ख़ास बातें
  • देश में अगले महीने 5G सर्विसेज शुरू करने की तैयारी की जा रही है
  • यह फिफ्थ जेनरेशन मोबाइल नेटवर्क है
  • सरकार ने इसके लिए कम अवधि में 80 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य दिया है

यह फिफ्थ जेनरेशन मोबाइल नेटवर्क है जो डेटा को बहुत तेज स्पीड से ट्रांसमिट कर सकता है

देश मे जल्द 5G टेलीकॉम सर्विसेज लॉन्च की जाएंगी। केंद्र सरकार ने इसे दो वर्षों के अंदर पूरे देश में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने पिछले महीने टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उन्हें 5G सर्विसेज शुरू करने की तैयारी करने को कहा था। Reliance Jio ने अगले महीने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में हाई-स्पीड 5G टेलीकॉम सर्विसेज शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी अगले वर्ष के अंत तक देश के प्रत्येक शहर और कस्बे तक इस नेटवर्क को पहुंचाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw  ने कहा कि देश में अगले महीने 5G सर्विसेज शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह फिफ्थ जेनरेशन मोबाइल नेटवर्क है जो डेटा को बहुत तेज स्पीड से ट्रांसमिट कर सकता है। 4G की तुलना में 5G सर्विसेज लगभग 10 गुना तेज होने की संभावना है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की कुल बिड्स मिली थी। डिपार्टमेंट ने शुरुआत में इससे 80,000-90,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने का अनुमान लगाया था। इस नीलामी में गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप ने भी हिस्सा लिया था। अडानी ग्रुप ने हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर में प्रवेश किया है। 
Advertisement

हाल ही में सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को सर्विस क्वालिटी में सुधार करने को कहा था। Vaishnaw ने इस सेक्टर में रिफॉर्म्स बढ़ाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को भी अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हुए सर्विस की क्वालिटी में सुधार करना चाहिए। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स को इसके लिए तेजी से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका कहना था कि कोशिशें एक पक्ष की ओर से नहीं हो सकती और इसके लिए दूसरी ओर से भी प्रतिक्रिया होनी चाहिए। Vaishnaw ने कहा कि देश में 5G की यात्रा रोमांचक होगी।

सरकार ने इसके लिए कम अवधि में 80 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य दिया है। Vaishnaw ने बताया था, "बहुत से देशों में 40-50 प्रतिशत कवरेज तक पहुंचने में वर्षों कई वर्ष लगे थे। हम एक आक्रामक समयसीमा का लक्ष्य बना रहे हैं। हमें बहुत कम अवधि में कम से कम 80 प्रतिशत कवरेज हासिल करनी चाहिए।" 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.