गंगोत्री में 5G सर्विस की शुरुआत के साथ देश में 2 लाख साइट्स पर पहुंचा हाई-स्पीड नेटवर्क

देश में पिछले वर्ष इस हाई-स्पीड नेटवर्क को लॉन्च किया गया था। इसके बाद से इसका तेजी से विस्तार हुआ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मई 2023 15:42 IST
ख़ास बातें
  • देश में पिछले वर्ष इस नेटवर्क को लॉन्च किया गया था
  • Airtel को इस वर्ष अपनी 5G सर्विसेज सभी शहरों में पहुंचने की उम्मीद है
  • टेलीकॉम कंपनियों के बिजनेस में 5G सर्विसेज से बढ़ोतरी हो सकती है

पिछले वर्ष 5G नेटवर्क के लॉन्च के बाद पांच महीनों के अंदर एक लाख 5G साइट्स इंस्टॉल की गई थी

देश में 5G नेटवर्क दो लाख मोबाइल साइट्स को पार कर गया है। उत्तराखंड के गंगोत्री में बुधवार को 5G साइट की शुरुआत के साथ देश भर में इन साइट्स का आंकड़ा दो लाख से अधिक हो गया है। पिछले वर्ष इस नेटवर्क को लॉन्च किया गया था। इसके बाद से इसका तेजी से विस्तार हुआ है। 

कम्युनिकेशंस और IT मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने गंगोत्री में 5G साइट का उद्धाटन किया। Ashwini ने कहा, "देश में लगभग प्रत्येक मिनट में एक 5G साइट एक्टिवेट हो रही है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि दो लाख साइट का आंकड़ा चारधाम में पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि 5G में दुनिया के साथ भारत खड़ा होगा और 6G में अग्रणी बनेगा।" उनका कहना था कि वे दिन चले गए जब टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को लेकर एग्रीमेंट होते थे। भारत अब टेक्नोलॉजी का एक्सपोर्टर बन गया है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में 5G नेटवर्क के लॉन्च के बाद पांच महीनों के अंदर एक लाख 5G साइट्स इंस्टॉल की गई थी। अगली एक लाख साइट्स तीन महीनों में ही शुरू कर दी गई हैं। धामी का कहना था, "चारधाम के श्रद्धालुओं को 5G साइट के तौर पर एक उपहार मिला है। हमारे बॉर्डर के क्षेत्र में भी अब मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। हमने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का जो लक्ष्य रखा था वह पूरा हो गया है।" उन्होंने बताया कि इस हाई-स्पीड सर्विस के शुरू होने से आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में आसानी होगी। इसके साथ ही अश्विन और धामी ने उत्तराखंड में चारधाम की ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी को देश को समर्पित किया। 

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel को इस वर्ष अपनी 5G सर्विसेज के सभी शहरों और महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी का अनुमान है कि नेटवर्क में लगभग 28,500 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट होगा।। हाल ही में भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर, Gopal Vittal ने कहा था कि कंपनी के प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड के लिए बिड नहीं करने और नॉन-स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क को चुनने के फैसले से कम कॉस्ट पर बेहतर कवरेज में मदद मिल रही है। उनका कहना था कि कंपनी ने 4G नेटवर्क में कैपेसिटी बढ़ाना बंद कर दिया है क्योंकि जिन क्षेत्रों में 5G नेटवर्क लॉन्च किया गया है वहां 30 प्रतिशत तक ट्रैफिक ऑफलोड हो रहा है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.