5G का इंतज़ार खत्म? दो से तीन महीने में भारत में शुरू हो सकते हैं ट्रायल!

India 5G Trails: दूरसंचार विभाग (DoT) का कहना है कि भारत में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में अभी और वक्त लग सकता है। हालांकि देश में 1 मार्च से रेडियो वेव्ज़ की नीलामी होनी है।

5G का इंतज़ार खत्म? दो से तीन महीने में भारत में शुरू हो सकते हैं ट्रायल!

India 5G Trails: दो से तीन महीने में शुरू हो सकते हैं 5G ट्रायल

ख़ास बातें
  • DoT यानी दूरसंचार विभाग ने संसद की एक समिति को कुछ सवालों के जवाब दिए
  • विभाग ने कहा कि 5G के ट्रायल दो से तीन महीनों में हो सकते हैं शुरू
  • हालांकि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में अभी और वक्त लग सकता है
विज्ञापन
India 5G Trails: भारत में 5G का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है और अब यदि एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबित, यह इंतज़ार जल्द खत्म हो सकता है। 5G के ट्रायल को लेकर संसद की एक समिति ने DoT को फटकार लगाई थी और अब दूरसंचार विभाग ने इस समिति को 5G पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए हैं। DoT ने कहा है कि भारत में 5G का ट्रायल दो से तीन महीने में शुरू हो सकता है। विभाग ने आगे यह भी बताया है कि उन्हें 5G के ट्रायल के लिए कुल 16 आवेदन मिले हैं।

दूरसंचार विभाग (DoT) ने संसद की एक खास समिति द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद पूछे गए सवालों के जवाब दिए हैं। ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में अभी और वक्त लग सकता है, लेकिन देश में 1 मार्च से रेडियो वेव्ज़ की नीलामी होनी है। भारत में 5G ट्रायल में हो रही देरी को लेकर विभाग ने देश में जरूरी 5G इकोसिस्टम के अभाव को दोष दिया। हालांकि, विभाग ने आगे यह भी जोड़ा कि 5G ट्रायल में कोई बड़ी बाधाएं नहीं है, जिसके चलते माना जा रहा है कि आने वाले दो से तीन महीनों के अंदर 5G के ट्रायल शुरू हो सकते हैं।

बता दें कि भारत के टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) साल की दूसरी तिमाही में 5G सर्विस की शुरुआत करने का दावा कर चुके हैं। Airtel ने हाल ही में हैदराबाद में 5G का लाइव डेमो भी दिया था। यहां खास बात यह थी कि कंपनी ने नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) नेटवर्क टेक्नोलॉजी के जरिए 1800MHz बैंड के साथ मौजूदा स्पेक्ट्रम पर 5G और 4G को एक-साथ ऑपरेट किया है। Airtel ने दावा किया है कि उनके पास मौजूदा स्पेक्ट्रम पर मिड-बैंड में 5G नेटवर्क को चलाने की क्षमता है। कंपनी का कहना है कि वह 1800MHz, 2100MHz और 2300MHz फ्रीक्वेंसी के साथ-साथ 800MHz और 900MHz पर उपलब्ध सब-गीगाहर्ट्ज़ बैंड पर 5जी नेटवर्क दे सकती है।

वापस DoT की ताज़ा रिपोर्ट पर आते हैं। बता दें जल्द 5G ट्रायल शुरू करने की बात के साथ दूरसंचार विभाग का यह भी कहना है कि वह 5G यूज केस लैब बनाने की भी योजना बना रहा है। इसके लिए वह शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पब्लिक सेफ्टी और फिनटेक (बैंकिंग) आदि अलग-अलग मंत्रालयों से बात कर रहा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »