• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • भारत के इन 13 शहरों में सबसे पहले लॉन्‍च होगी 5G सर्विस! रोजाना 1.5GB डेटा वाले प्‍लान की कीमत भी जानें

भारत के इन 13 शहरों में सबसे पहले लॉन्‍च होगी 5G सर्विस! रोजाना 1.5GB डेटा वाले प्‍लान की कीमत भी जानें

5G स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये के स्‍पेक्‍ट्रम आवंटित किए गए हैं। स्‍पेक्‍ट्रम हासिल करने के मामले में जियो (Jio) सबसे आगे रही।

भारत के इन 13 शहरों में सबसे पहले लॉन्‍च होगी 5G सर्विस! रोजाना 1.5GB डेटा वाले प्‍लान की कीमत भी जानें

स्‍पेक्‍ट्रम आवंटन का काम 10 दिन में पूरा हो जाएगा और देशभर में अगले 3 साल में 5G नेटवर्क की बेहतर कनेक्टिविटी होगी।

ख़ास बातें
  • 5G नेटवर्क की शुरुआत सबसे पहले मेट्रो शहरों से हो सकती है
  • टेलीकॉम कंपनियां 30% प्रीमियम पर 5G सेवाएं लॉन्च कर सकती हैं
  • यानी लोगों को 4G के मुकाबले ज्‍यादा पैसे खर्च करने होंगे
विज्ञापन
भारत अगले तीन महीनों में 4G मोबाइल नेटवर्क से 5G मोबाइल नेटवर्क की ओर बढ़ सकता है। इस क्रांतिकारी कदम के साथ ही देश में हाई-स्‍पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। 5G स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये के स्‍पेक्‍ट्रम आवंटित किए गए हैं। स्‍पेक्‍ट्रम हासिल करने के मामले में जियो (Jio) सबसे आगे रही। उसे करीब 87 हजार करोड़ रुपये की एयरवेव मिली हैं। एयरटेल (Airtel) और वोडा-आइडिया (Vi) ने भी विभिन्‍न सर्कलों और फ्रीक्‍वेंसी में स्‍पेक्‍ट्रम हासिल किए हैं। टेलिकॉम मंत्री अश्विनी वैष्‍णव कह चुके हैं कि स्‍पेक्‍ट्रम आवंटन का काम 10 दिन में पूरा हो जाएगा और देशभर में अगले 3 साल में 5G नेटवर्क की बेहतर कनेक्टिविटी होगी। आइए जानते हैं किन शहरों में 5G सर्विस के सबसे पहले रोलआउट होने की उम्‍मीद है और सर्विस के लिए आपको कितना खर्च करना होगा। 

5G नेटवर्क की शुरुआत सबसे पहले मेट्रो शहरों से हो सकती है। दूरसंचार विभाग बता चुका है कि देश में 13 शहरों से 5G सर्विस की शुरुआत होगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, अहमदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, गांधीनगर, हैदराबाद, जामनगर, पुणे और लखनऊ शामिल हैं।

एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दूरसंचार मंत्री ने कहा कि खरीदा गया स्पेक्ट्रम देश के सभी सर्कलों को कवर करने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि भारत का 5G कवरेज अगले तीन साल में ‘बहुत अच्छा' होगा।

माना जा रहा है कि 5G सर्विस को किफायती दरों पर लॉन्‍च किया जाएगा। जियो कह रही है कि वह सबसे पहले इस नेटवर्क को देश में लॉन्‍च करेगी, लेकिन एयरटेल और वोडा-आइडिया भी पीछे नहीं हैं। 5G को लेकर हुए ट्रायल में तीनों ही कंपनियां शामिल हुई थीं और अपनी क्षमता का प्रदर्शन वह कर चुकी हैं। हाई-स्‍पीड 5G इंटरनेट के लिए मोबाइल यूजर्स को 4G के मुकाबले ज्‍यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। कंपनियां प्रीमियम चार्ज लागू कर सकती हैं। हालांकि कॉम्पिटिशन बढ़ने पर प्राइस वॉर छिड़ने का भी अनुमान है। दावा है कि 4G नेटवर्क के मुकाबले 5G में 10 गुना तेज स्‍पीड मिलेगी। इससे लोगों को इंटरनेट की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। माना जा रहा है कि 4G के मुकाबले 5G डेटा प्‍लान 15 से 20 फीसदी महंगे हो सकते हैं। 

वहीं ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि टेलीकॉम कंपनियां 30% प्रीमियम पर 5G सेवाएं लॉन्च कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, 1.5GB डेली 5G प्लान की कीमत 84 दिनों के लिए 866 रुपये हो सकती है, जिसके लिए जियो अभी 666 रुपये चार्ज कर रही है। 

5G स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी के दौरान सबसे कड़ा मुकाबला यूपी ईस्‍ट सर्कल के लिए देखने को मिला। यूपी ईस्ट सर्कल में 10 करोड़ से ज्‍यादा मोबाइल सब्‍सक्राइबर्स हैं और यहां स्‍पेक्‍ट्रम के लिए रिलायंस जियो और एयरटेल के बीच कड़ी प्रतिस्‍पर्धा रही। यूपी ईस्‍ट मार्केट के बैंड में स्‍पेक्‍ट्रम हासिल करने को लेकर चले मुकाबले ने नीलामी की कीमतों को 160 करोड़ प्रति मेगाहर्ट्ज (MHz) तक पहुंचा दिया, जो रिजर्व प्राइस 91 करोड़ प्रति (MHz) से कहीं ज्‍यादा था। मई महीने तक यूपी ईस्‍ट सर्कल में  रिलायंस जियो के 3.29 करोड़ मोबाइल सब्‍सक्राइबर्स थे। वहीं, भारती एयरटेल के पास 3.7 करोड़ और वोडाफोन आइडिया के 2.02 करोड़ सब्‍सक्राइबर्स थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »