Xiaomi Mi Pad 4 Plus लॉन्च, 8,620 mAh बैटरी और 10.1 इंच डिस्प्ले से है लैस

Xiaomi ने एंड्रॉयड टैबलेट Mi Pad 4 Plus को लॉन्च कर दिया है। शाओमी मी पैड 4 प्लस में 10.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। पावर बैकअप के लिए 8,620 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Xiaomi Mi Pad 4 Plus लॉन्च, 8,620 mAh बैटरी और 10.1 इंच डिस्प्ले से है लैस
ख़ास बातें
  • मी पैड 4 प्लस के फ्रंट पैनल पर मिलेगा फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Mi Pad 4 Plus की शुरुआती कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,300 रुपये)
  • 16 अगस्त से चीन में शुरू होगी Xiaomi Mi Pad 4 Plus की बिक्री
विज्ञापन
Xiaomi ने एंड्रॉयड टैबलेट Mi Pad 4 Plus को लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि शाओमी ने जून 2018 में Mi Pad 4 को लॉन्च किया था, जिसमें 8 इंच की डिस्प्ले दी गई थी। मी पैड 4 की तुलना में शाओमी मी पैड 4 प्लस में 10.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। Xiaomi Mi Pad 4 Plus के बैक नहीं बल्कि फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 8,620 एमएएच की बैटरी मिलेगी। शाओमी का यह टैबलेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक फीचर से लैस है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि मी पैड 4 प्लस टैबलेट को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।
 

Xiaomi Mi Pad 4 Plus की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Mi Pad 4 Plus की चीन में कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,300 रुपये) है। इस कीमत में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। शाओमी मी पैड 4 प्लस के 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (लगभग 21,300 रुपये) है। 16 अगस्त से चीन में यह टैबलेट बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Mi Pad 4 Plus ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में मिलेगा।
 

Xiaomi Mi Pad 4 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला 4G एलटीई  Xiaomi Mi Pad 4 Plus आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। मी पैड 4 प्लस में 10.1 इंच की WUXGA डिस्प्ले  मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। Mi Pad 4 Plus का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए यह पैड ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, एड्रीनो 512 जीपीयू, 4 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ आता है।  Xiaomi Mi Pad 4 Plus 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

अब बात Mi Pad 4 Plus के कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा  ओवी13855 सेंसर के साथ आएगा, जिसका अर्पचर sensor एफ/2.0 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए  5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। पावर बैकअप के लिए यह टैबलेट 8,620 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1200x1920 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8620 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »