Xiaomi ने 11 इंच डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया Xiaomi Pad 6

इस टैबलेट के 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 28,999 रुपये है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2023 14:54 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बिक्री 21 जून से Amazon, Mi.com और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी
  • इसे ग्रेफाइट ग्रे और मिस्ट ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • यह टैबलेट इस वर्ष की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था

कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज करने पर दो दिन चल सकती है

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने भारत में नया टैबलेट Xiaomi Pad 6 लॉन्च किया है। इसमें 11 इंच LCD डिस्प्ले और Qualcomm का Snapdragon 870 चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज करने पर दो दिन चल सकती है। 

इस टैबलेट के 6 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 28,999 रुपये है। कस्टमर्स को ICICI बैंक के कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर डिस्काउंट भी मिल सकता है। इससे ये प्राइसेज घटकर क्रमशः 23,999 रुपये और 25,999 रुपये हो जाएंगे। इसे ग्रेफाइट ग्रे और मिस्ट ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 21 जून से Amazon, Mi.com और अन्य रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी। इस टैबलेट को चीन में इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Pad 6 के लिए कीबोर्ड, कवर और स्मार्ट पेन के प्राइसेज क्रमशः 4,999 रुपये, 1,499 रुपये और 5,999 रुपये हैं। 

Xiaomi Pad 6 के स्पेसिफिकेशंस

यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 11 इंच 2.8K (1,800x2,880 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 550 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इसका डिस्प्ले सात रिफ्रेश रेट्स - 30 Hz, 48 Hz, 50 Hz, 60 Hz, 90 Hz, 120 Hz और 144 Hz के लिए सक्षम है। इसके हुड के नीचे Snapdragon 870 SoC 8 GB के LPDDR5 RAM और 256 GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर सेटअप है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप और हॉल सेंसर जैसे सेंसर्स दिए गए हैं। यह टैबलेट एक्सेसरी के तौर पर कीबोर्ड के अलावा शाओमी पेन को सपोर्ट करता है। इसकी 8,840 mAh की बैटरी है जो 33 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में दो दिन तक चल सकती है। इसका आकार 253.95 x 165.18 x 6.51 mm और वजन 490 ग्राम का है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dolby Vision, Dolby Atmos support
  • Quad-speaker setup sounds good
  • Smooth performance
  • Clean software with productivity-focused features
  • All-day battery life
  • Useful optional accessories
  • Bad
  • No fingerprint scanner
  • No cellular option
  • Battery life could have been better
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

2880x1880 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.