Vivo का नया टैबलेट जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
Vivo का नया टैबलेट जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। (सांकेतिक फोटो)
Vivo भारत समेत कई मार्केट्स में समय-समय पर अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करती रहती है। कंपनी का स्मार्टफोन पोर्टफोलियो बहुत बड़ा है। लेकिन अब यह टैबलेट सेग्मेंट को भी एक्सपेंड कर रही है। खबर है कि Vivo मार्केट में अपना नया टैबलेट लेकर आने वाली है जिसके बारे में कुछ अहम जानकारी सामने आई है। टैबलेट को लेकर कंपनी ने अधिकारिक रूप से कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन सर्टिफिकेशन लिस्टिंग अपकमिंग Vivo टैबलेट के बारे में काफी कुछ बताती है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Vivo टैबलेट जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। कंपनी कथित तौर पर नए टैबलेट पर काम कर रही है। इसे TÜV डेटाबेस में स्पॉट (via) किया गया है। टैबलेट का मॉडल नम्बर VP2701 बताया गया है। यहां पर इसका सर्टिफिकेट नम्बर JPTUV-195628 मेंशन है। सर्टिफिकेशन 5 नवंबर को प्राप्त हुआ है। टैबलेट को यहां पर पावर आउटपुट की जानकारी के साथ लिस्ट किया गया है। इसमें पावर इनपुट के लिए 5V/3A, 9V/2A, और 11V/4A रेटिंग दी गई हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 44W चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है।
Vivo Pad के नाम से यह अपकमिंग टैबलेट यहां पर लिस्ट किया गया है। हाल ही में सामने आया था कि कंपनी का एक और टैबलेट मार्केट में आने वाला है जो Vivo Pad FE के नाम से आएगा। संभावना है कि यह टैबलेट भी इस नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसके बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं है। एक और बात यहां से स्पष्ट होती है कि अपकमिंग टैबलेट एक ग्लोबल डिवाइस हो सकता है। हालांकि कंपनी ने लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक बात नहीं कही है।
Vivo की सब-ब्रांड का नया टैबलेट इन दिनों चर्चा में है। Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया टैबलेट iQOO Pad Pro 8.8 मार्केट में दस्तक देने वाला है। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। iQOO Pad Pro 8.8 की मोटाई 5.74 mm हो सकती है। यह स्लिम टैबलेट होगा। इसका वजन लगभग 298 ग्राम हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज