13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास

Vivo ने सोमवार को चीनी बाजार में नया टैबलेट Vivo Pad 6 Pro लॉन्च कर दिया है।

13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Vivo

Vivo Pad 6 Pro में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo Pad 6 Pro में 13.2 इंच की 4K LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Pad 6 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है।
  • Vivo Pad 6 Pro में 13,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Vivo ने सोमवार को चीनी बाजार में नया टैबलेट Vivo Pad 6 Pro लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस किया गया है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13.2 इंच की 4K डिस्प्ले है जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस टैबलेट में 13,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo Pad 6 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे है।

Vivo Pad 6 Pro Price


Vivo Pad 6 Pro के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 61,600 रुपये), 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 68,500 रुपये), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,799 (लगभग 79,400 रुपये) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,699 (लगभग 91,800 रुपये) है। Pad 6 Pro चीन में 3 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह टैबलेट इंस्पिरेशन पर्पल, रिलैक्स्ड ब्लू और सेल्फ ग्रे कलर में आता है।

Vivo Pad 6 Pro Features & Specifications

Vivo Pad 6 Pro में 13.2 इंच की 4K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2512 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, टच सैंपलिंग रेट 540Hz तक और पिक्सल डेंसिटी 347ppi है। इस टैबलेट में 16GB तक LPDDR5x रैम और 256GB/512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। Pad 6 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस टैबलेट में 13,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट जाइरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, लाइट सेंसर, हॉल सेंसर और कलर टेम्परेचर सेंसर जैसे सेंसर से लैस है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 6 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। ऑडियो प्लेबैक के लिए इसमें 8 बीम पैनोरैमिक एकॉस्टिक स्पीकर सेटअप है। Pad 6 Pro में WPS ऑफिस प्री इंस्टॉल आता है और इसमें CapCut प्रोफेशनल एडिशन भी मौजूद है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Pad 6 Pro में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एक यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 297.03 मिमी, चौड़ाई 199.82 मिमी, मोटाई 6.18 मिमी और वजन 663 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »