7200mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Teclast T45HD लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Teclast T45HD में 10.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है।

7200mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Teclast T45HD लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Teclast

Teclast T45HD में 10.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Teclast T45HD की कीमत की वेबसाइट पर $240 (लगभग 19,977 रुपये) के अंदर है।
  • Teclast T45HD में 10.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Teclast T45HD में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
Teclast ने नया टैबलेट Teclast T45HD लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम फीचर्स के साथ बजट प्राइज में आने वाला टैबलेट है, जिसमें 10.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Teclast T45HD के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Teclast T45HD की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Teclast T45HD की कीमत की वेबसाइट पर $239.99 (लगभग 19,977 रुपये) के अंदर है। वर्तमान में टैबलेट उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही स्टॉक उपलब्ध होने की संभावना है।


Teclast T45HD के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Teclast T45HD में 10.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz टच सैंपलिंग रेट और 60Hz स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। कंपनी दावा करती है कि लगातार अपडेट्स मिलते रहेंगे। यह टैबलेट Unisoc Tiger T606 SoC प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ पावरफुल Cortex A75 और Mali-G57 GPU का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM है, जिसे स्वैप फाइल के जरिए 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप के मामले में इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट फेस अनलॉक फीचर का सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में दो बिल्ट इन स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इस टैबलेट में 7,200 mAh की बैटरी दी गई है। यह GNSS मॉड्यूल, जीपीएस, GLONASS, Galileo और Beidou का सपोर्ट करता है। इसमें सेल्यूलर मॉड्यूल मिलता है जो कि 4G नेटवर्क कनेक्टिवटी और ड्यूल सिम कार्ड का सपोर्ट करता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  2. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  4. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  5. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  6. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  8. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  9. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  10. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »