स्वाइप एक्स703 वॉयस कॉलिंग टैबलेट में है 6000 एमएएच की बैटरी, जानें कीमत

स्वाइप एक्स703 वॉयस कॉलिंग टैबलेट में है 6000 एमएएच की बैटरी, जानें कीमत
विज्ञापन
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने भारतीय मार्केट में एक और टैबलेट पेश किया है। इसे स्वाइप एक्स703 के नाम से जाना जाएगा। इसकी कीमत 7,499 रुपये निर्धारित की गई है। यह टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर व्हाइट कलर में मिलेगा।

स्वाइप एक्स703 एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला डुअल सिम टैबलेट है। यह वॉयस कॉलिंग फ़ीचर के साथ आता है। इसमें 10.1 इंच (1280x800 पिक्सल) का आईपीएस कैपेसिटिव डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 160 पीपीआई है। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ (एमटीके8321) मीडियाटेक क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एआरएम माली जीपीयू दिया गया है।

इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे यूज़र 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे। स्वाइप एक्स703 फिक्स्ड फोकस वाले 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 2 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इसमें 6000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 6 घंटे तक का प्ले टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। इस टैबलेट का डाइमेंशन 260.6x160.7x9.6 मिलीमीटर है और वज़न 0.5 किलोग्राम।
कनेक्टिविटी की बात करें तो यह टैबलेट 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस फ़ीचर से लैस है। इसमें 4जी कनेक्टिविटी नहीं मौजूद है।

स्वाइप इस टैबलेट के साथ एक साल की वारंटी दे रही है। स्वाइप एक्स703 में हिंदी भाषा के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Snapdeal, Swipe, Swipe Ace Strike, Swipe X703, Tablets
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »