Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Tab S9 FE, Galaxy Tab S9 FE+, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इन टैबलेट्स की बिक्री Amazon Great Indian Festival Sale के साथ शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने भारत में इनके प्राइसेज की घोषणा नहीं की है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2023 19:11 IST
ख़ास बातें
  • इन टैबलेट में 10.9 इंच और 12.4 इंच LCD डिस्प्ले है
  • कंपनी ने Galaxy Buds FE TWS हेडसेट भी पेश किया है
  • ये दोनों टैबलेट एंड्रॉयड 13 बेस्ड वन UI 5.1 पर चलते हैं

इन टैबलेट्स को ग्रे, लैवेंडर, मिंट और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने Galaxy Tab S9 FE और Galaxy Tab S9 FE+ को लॉन्च किया है। इन टैबलेट में 10.9 इंच और 12.4 इंच LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हैं। कंपनी ने Galaxy Buds FE ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) हेडसेट भी पेश किया है। 

इन सभी डिवाइसेज की बिक्री Amazon Great Indian Festival Sale के साथ शुरू होगी। हालांकि, कंपनी ने भारत में इनके प्राइसेज की घोषणा नहीं की है। Galaxy Tab S9 FE का प्राइस 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 529 यूरो (लगभग 46,348 रुपये) का है। बड़े डिस्प्ले वाले Galaxy Tab S9 FE+ के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 699 यूरो (लगभग 61,244 रुपये) का है। ये दोनों टैबलेट सेल्युलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे जो 5G नेटवर्क से कनेक्ट किए जा सकेंगे। इन्हें ग्रे, लैवेंडर, मिंट और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Galaxy Buds FE का प्राइस 109 यूरो (लगभग 9,547 रुपये) का है। 

Samsung Galaxy Tab S9 FE, Galaxy Tab S9 FE+ के स्पेसिफिकेशंस

ये दोनों टैबलेट एंड्रॉयड 13 बेस्ड वन UI 5.1 पर चलते हैं। Galaxy Tab S9 FE और Tab S9 FE+ में क्रमशः 10.9 इंच और 12.4 इंच WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले हैं। इनके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 Hz का है। इन टैबलेट्स में सैमसंग का Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। Galaxy Tab S9 FE में 8 GB तक का RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। Galaxy Tab S9 FE+ में 12 GB तक RAM और 256 GB तक स्टोरेज मिलेगी। इन दोनों की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

इन टैबलेट्स में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है। Galaxy Tab S9 FE+ में 8 मेगापिक्सल का एक अन्य अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा ऑटोफोकस के साथ दिया गया है। इनमें वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इन दोनों टैबलेट्स में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Galaxy Tab S9 FE की बैटरी 8,000 mAh और Galaxy Tab S9 FE+ की 10,000 mAh की है। इनकी बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल + नहीं

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.