Samsung Galaxy Tab A9 लॉन्‍च, 8.7 इंच डिस्‍प्‍ले, 8GB रैम वाले टैब के जानें दाम

Samsung Galaxy Tab A9 : यह Galaxy Tab A8 का सक्‍सेसर है, जिसे साल 2021 में लाया गया था।

Samsung Galaxy Tab A9 लॉन्‍च, 8.7 इंच डिस्‍प्‍ले, 8GB रैम वाले टैब के जानें दाम

Photo Credit: Amazon

Samsung Galaxy Tab A9 को सिल्वर, ग्रेफाइट और नेवी कलर्स में पेश किया गया है।

ख़ास बातें
  • सैमसंग का नया टैबलेट हुआ लॉन्‍च
  • Samsung Galaxy Tab A9 की लॉन्चिंग
  • यूएई और ग्‍वाटेमाला के मार्केट में हुई एंट्री
विज्ञापन
चीनी ब्रैंड्स को टक्‍कर देने के लिए सैमसंग (Samsung) एक के बाद एक डिवाइसेज लॉन्‍च कर रही है। हाल में उसने कई फैन डिवाइसेज को लॉन्‍च किया। इनमें S23 FE स्‍मार्टफोन, Galaxy Buds FE ईयरबड्स और 2 टैबलेट S9 FE और S9+ FE शामिल हैं। अब साउथ कोरियाई ब्रैंड ने Galaxy Tab A9 को भी पेश कर दिया है। बिना किसी शोरशराबे के इस टैब को यूएई और ग्‍वाटेमाला के मार्केट्स के लिए लाया गया है। कहा जा रहा है कि यह Galaxy Tab A8 का सक्‍सेसर है, जिसे साल 2021 में लाया गया था। 8.7 इंच डिस्‍प्‍ले वाले इस टैब की खूबियों और कीमत पर बात करते हैं। 
 

Samsung Galaxy Tab A9 की कीमत 

Samsung Galaxy Tab A9 को सिल्वर, ग्रेफाइट और नेवी कलर्स में पेश किया गया है। एमेजॉन यूएई पर इसकी कीमत AED 699 (लगभग 15,818 रुपये) से शुरू होती है, जबकि सैमसंग ग्वाटेमाला पर दाम GTQ 1,499 (लगभग 15,961 रुपये) से शुरू होते हैं। 
 

Samsung Galaxy Tab A9 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Samsung Galaxy Tab A9 का वजन करीब 333 ग्राम है। इसमें ‎8.7 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 800 x 1,340 पिक्‍सल है। यह 60 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy Tab A9 में डुअल स्‍पीकर्स दिए गए हैं। डॉल्‍बी एटमॉस और 3डी साउंड सपोर्ट भी इनमें मिलता है। 

इसकी एक बड़ी खूबी मेटल यूनिबॉडी है। बैक में सिंगल कैमरा दिया गया है। हालांकि इसके बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है। Samsung Galaxy Tab A9 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर की ताकत दी गई है, जिसके साथ मैक्सिमम 8GB RAM और 128GB स्‍टोरेज मिलता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

यह टैब लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 13 पर चलता है, जिस पर सैमसंग के यूआई की लेयर है। ग्‍लोबल मार्केट्स में इस डिवाइस की उपलब्‍धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • कमियां
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.90 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल + नहीं
रैम6 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले12.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »