Samsung Galaxy Tab S7 सीरीज़ की सेल भारत में इस दिन हो सकती है शुरू

Samsung Galaxy Tab S7+ और Galaxy Tab S7 दोनों ही टैबलेट्स Amazon.in और Samsung India की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिए गए हैं, लेकिन इनकी कीमत व उपलब्धता का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।

Samsung Galaxy Tab S7 सीरीज़ की सेल भारत में इस दिन हो सकती है शुरू

Samsung Galaxy Tab S7 सीरीज़ स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से है लैस

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S7+ और Galaxy Tab S7 में 256 जीबी तक स्टोरेज
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ में मौजूद है 10,090 एमएएच की बैटरी
  • गैलेक्सी टैब एस7 में 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S7 और Samsung Galaxy Tab S7+ की सेल कथित रूप से भारत में 7 सितंबर से शुरू होने जा रही है। यह दोनों ही टैबलेट इस महीने की शुरुआत में Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ लॉन्च किए गए थे। हालांकि, उस वक्त इनकी भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई थी। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 सीरीज़ हाल ही में Amazon.in पर लिस्ट की गई थी, जिससे इसकी भारत लॉन्चिंग की ओर इशारा मिला है। वहीं अब सामने आई लीक में बताया गया है कि टैबलेट की प्री-बुकिंग भारत में जल्द ही शुरू की जाने वाली है और शीपिंग 7 सितंबर से शुरू हो जाएगी।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में Pricebaba की रिपोर्ट बताती है कि Samsung Galaxy Tab S7 और Samsung Galaxy Tab S7+ की शीपिंग भारत में 7 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दोनो टैबलेट्स के लिए प्री-ऑर्डर भी जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे हालांकि तारीख की सटिक जानकारी साझा नहीं की गई है। यही नहीं यह दोनों ही टैबलेट्स Amazon.in और Samsung India की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिए गए हैं, लेकिन इनकी कीमत व उपलब्धता का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।

कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको इसमें तीन विकल्प मिलेंगे जो हैं- मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ब्रॉन्ज़ और मिस्टिक सिल्वर। भारत में यह इसी फिनिश के साथ प्राप्त होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 और सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ की शुरुआती कीमती क्रमश: EUR 699 (लगभग 62,000 रुपये) और EUR 899 (लगभग 79,700 रुपये) थी। उम्मीद की जा सकती है कि भारतीय कीमत भी इसी के आस-पास होगी।
 

Samsung Galaxy Tab S7 specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें 11 इंच का WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) LTPS TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 274 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 1 टीबी तक दिया गया है।

फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का। कैमरा सेटअप के साथ एक एलईडी फ्लैश और ऑटोफोकस सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7 इम्प्रूव्ड एस पेन सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें 9 मिलीसेकेंड की लेटेंसी है। आपको बता दें, Galaxy Note 20 Ultra में भी एस पेन नौ मिलीसेकंड की लेटेंसी के साथ आता है। यह एयर गेस्चर को सपोर्ट करता है, जिसका इस्तेमाल टैब पर ड्रॉइंग व नोट्स लिखने में किया जा सकता है।

सैमसंग ने कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G(वैकल्पिक), वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि दिए हैं। इसके अलावा सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। टैबलेट एक वायरलेस DeX  सपोर्ट के साथ आता है, जो कि मिनी डेस्कटॉप जैसा अनुभव प्रदान करता है।

गैलेक्सी टैब एस7 में जान फूंकने देने वाली 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर तीन घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। इसके अलावा क्विक चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। 253.8x165.4x6.34mm के इस टैब का भार 495 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy Tab S7+ specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस7+ में 12.4 इंच का WQXGA+ (2,800x1,752 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 287 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। इसके अलावा टैब स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर, 8 जीबी LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 1 टीबी तक दिया गया है।

एस7 की तरह ही एस7+ भी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इस टैब का सेल्फी कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का ही है।

सैमसंग ने इसमें भी एस पेन सपोर्ट के साथ एयर गेस्चर और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस स्टायलस इंटीग्रेशन दिया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G और 4G (वैकल्पिक) के साथ-साथ वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद हैं। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर शामिल हैं। इसके अलावा, टैबलेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

गैलेक्सी टैब एस7+ में एस7 से बड़ी बैटरी मौजूद है, इसकी बैटरी 10,090 एमएएच की है, जो सिंगल चार्ज पर 4 घंटे का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। इसके अलावा इसमें 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, हालांकि इसके बॉक्स में 15 वॉट का चार्जर दिया गया है। 285x185x5.7mm के इस टैब का भार 590 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम6 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 10
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले12.40 इंच
प्रोसेसर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2800x1752 पिक्सल
रैम6 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 10
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10090 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »