• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुए लीक
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 टैबलेट के एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च होने की ख़बरें हैं। एक बार इंटरनेट पर इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए  हैं। सैमसंग का एमडब्ल्यूसी इवेंट रविवार रात 11.30 बजे शुरू होगा।

इससे पहले इसी हफ्ते लीक हुई तस्वीर से इस टैबलेट में सैमसंग नोट ऐप होने का खुलासा हुआ था। इस लीक में पता चला था कि यह टैबलेट एक स्टायलस के साथ आएगा। और नई लीक तस्वीर में भी टैबलेट के साथ स्टायलस दिख रहा है। गैलेक्सी टैब एस3 के अलावा, दक्षिण कोरियाई द्वारा सैमसंग गैलेक्सी बुक विंडोज़ एलटीई टैबलेट पर कभी काम करने की ख़बरें हैं।

टेक्नोबफ़लो द्वारा लीक की गई नई तस्वीरों के अनुसार, यह टैबलेट थोड़े से भआरी लेकिन एडवांस्ड दिखने वाले स्टायलस के साथ आएगा, जो माइक्रोसॉफ्ट के सर्फेस पेन की तरह दिखेगा। पहले लीक में दिखे कीबोर्ड एक्सेसरी की तरह, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह स्टायलस टैबलेट के साथ आएगा या कंपनी द्वारा अलग से बेचा जाएगा। इसके अलावा नई लीक तस्वीरों से इस डिवाइस के बारे में पता चला है कि इसमें एकेजी की ऑडियो ट्यूनिंग होगी।

मायस्मार्टप्राइस द्वारा इस टैबलेट के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन और एक दूसरी तस्वीर लीक करने का दावा किया गया है। लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 में 9.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा जो 2048 x 1536 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा और यह एचडीआर कंटेट प्ले कर सकेगा। गैलेक्सी टैब एस3 के एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित टचविज़ यूएक्स पर चलने की उम्मीद है। इस टैबलेट में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 क्वाड-कोर चिपसेट हो सकता है। आने वाले सैमसंग टैबलेट में 4 जीबी रैम और 32 जीब बिल्ट-इन स्टोरेज होने की उम्मीद है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

वहीं गैलेक्सी टैब एस3 में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की उम्मीद है। वहीं फोनन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है। इस टैबलेट का डाइमेंशन 237.3x169x6 मिलीमीटर और वज़न 429 ग्राम होने की उम्मीद है। (एलटीई वेरिएंट का वज़न 434  ग्राम हो सकता है।)
 
samsung

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस टैबलेट में डुअल बैंड वाई-फाई एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ, एलटीई कैट.6, यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हो सकते हैं। इस टैबलेट में 6000 एमएएच कि बैटरी हो सकती है जिसमें एडेप्टिव फास्ट चार्जिंग टेक्नलॉजी होगी।

इस टैबलेट में आगे की तरफ होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की उम्मीद है। इसका इस्तेमाल डिवाइस को अनलॉक करने के लिए किया जाएगा। मायस्मार्टप्राइस ने भी रिपोर्ट दी है कि इस टैबलेट में चार एकेजी लाउडस्पीकर होंगे।

मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग द्वारा दी जाने वाली कीबोर्ड एक्सेसरी टैबलेट से पोगो पिंस से कनेक्ट होती है। और यह डिवाइस के साथ नहीं आएगा बल्कि अलग से बेचा जाएगा।

इस बीच, इसी हफ्ते लीक में एमएसपावरयूज़र ने सैमसंग गैलेक्सी बुक के बारे में अतिरिक्त जानकारी दी। इस वेबसाइट ने खुलासा किया कि यह टैबलेट एलटीई सपोर्ट और 10.2 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें एस पेन के लिए एयर कमांड सपोर्ट भी होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »