Samsung ने लॉन्च किया 10.9 इंच डिस्प्ले, S Pen सपोर्ट वाला Galaxy Tab S10 Lite, जानें कीमत

Samsung ने Galaxy Tab S10 Lite को एंट्री-लेवल टैबलेट के तौर पर पेश किया है। इसमें 10.9-इंच 90Hz डिस्प्ले, Exynos 1380 प्रोसेसर और S Pen का साथ मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 11:44 IST
ख़ास बातें
  • इसमें है 10.9-इंच TFT डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट
  • xynos 1380 प्रोसेसर और Android 15 पर रन करता है
  • बॉक्स में मिलता है S Pen, AI फीचर्स का भी सपोर्ट

Samsung Galaxy Tab S10 Lite में Exynos 1380 (Quartz) प्रोसेसर दिया गया है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने अपने टैबलेट लाइनअप में नया एंट्री-लेवल मॉडल Galaxy Tab S10 Lite लॉन्च कर दिया है। इसमें 10.9-इंच का 90Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो Vision Booster टेक्नोलॉजी के साथ 600 निट्स ब्राइटनेस तक जा सकता है। इसके साथ S Pen भी बॉक्स में मिलता है, जो रियल-टाइम राइटिंग और ड्रॉइंग को सपोर्ट करता है। पावर के लिए Exynos 1380 (Quartz) प्रोसेसर दिया गया है, और डिवाइस Android 15.0 पर रन करता है, जिसके साथ 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया गया है।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite को 4 सितंबर से मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। यह टैबलेट तीन कलर ऑप्शन्स - Gray, Silver और Coral Red में लॉन्च हुआ है। इसके Wi-Fi और 5G दोनों वर्जन लाए गए हैं। Wi-Fi मॉडल में 128GB वेरिएंट की कीमत €399 (लगभग 40,800 रुपये) और 256GB वेरिएंट की कीमत €469 (लगभग 48,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, 5G वेरिएंट की कीमतें €459 (लगभग 47,000 रुपये) से शुरू होकर €529 (लगभग 54,200 रुपये) तक जाती हैं।

Samsung ने इस टैबलेट के साथ कुछ खास ऑफर्स भी दिए हैं। इनमें 1 साल का Goodnotes फुल वर्जन, 6 महीने का Clip Studio Paint ट्रायल, LumaFusion का 1 महीने का Creator Pass और Notion Plus Plan के साथ Notion AI का 1 महीने का ट्रायल शामिल है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy Tab S10 Lite में 10.9-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2112×1320 (WUXGA+) और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें Vision Booster और लो ब्लू लाइट एमिशन जैसी टेक्नोलॉजी मिलती है। टैबलेट का डाइमेंशन 165.8×254.3×6.6mm और वजन 524 ग्राम (Wi-Fi मॉडल) है।

परफॉर्मेंस के लिए Exynos 1380 (Quartz) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलते हैं - 6GB + 128GB और 8GB + 256GB। दोनों वेरिएंट्स में माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट है, जिससे स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर टैबलेट Android 15.0 पर चलता है और कंपनी ने 7 जनरेशन तक OS व सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।

Advertisement

कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 8MP का रियर कैमरा और सेल्फी/वीडियो कॉल्स के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैकअप के लिए इसमें 8,000mAh की बैटरी लगी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स (1.6W प्रत्येक) मिलते हैं। टैबलेट IP42 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट भी है।

S Pen इस टैबलेट की खासियत है, जो Samsung Notes पर हैंडराइटिंग असिस्ट, मैथ सॉल्वर, PDF मार्कअप और Split View जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। इसके अलावा AI-इनेबल्ड फीचर्स जैसे Circle to Search with Google और Galaxy AI Key भी इसमें दिए गए हैं। यह टैबलेट Goodnotes, Clip Studio Paint, LumaFusion, Notion, Noteshelf 3, ArcSite, Sketchbook और Picsart जैसे ऐप्स के साथ कम्पैटिबल है।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite की डिस्प्ले साइज और रिफ्रेश रेट क्या है?

इसमें 10.9-इंच का TFT डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

Advertisement

Samsung Galaxy Tab S10 Lite किस प्रोसेसर पर चलता है?

यह Samsung Exynos 1380 (Quartz) चिपसेट पर रन करता है।

इसमें कितने RAM और स्टोरेज ऑप्शन्स मिलते हैं?

दो कॉन्फिग्रेशन मिलते हैं - 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज। साथ ही microSD कार्ड से 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट है।

क्या Galaxy Tab S10 Lite के साथ S Pen बॉक्स में मिलेगा?

हां, इसमें S Pen पैकेज में शामिल है।

Advertisement

Galaxy Tab S10 Lite की बैटरी कितनी है और क्या फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है?

इसमें 8,000mAh बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

इस टैबलेट का कैमरा सेटअप कैसा है?

डिवाइस में 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Galaxy Tab S10 Lite कौन-कौन से कलर ऑप्शन में मिलेगा?

यह Gray, Silver और Coral Red कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

Advertisement

Samsung Galaxy Tab S10 Lite की कीमत कितनी है?

Wi-Fi वर्जन की कीमत €399 (लगभग 40,900 रुपये) से शुरू होती है, जबकि 5G वर्जन €459 (लगभग 47,000 रुपये) से शुरू होता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.90 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1320x2112 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.