Samsung Galaxy Tab Active 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने एक बेहद ही मज़बूत टैबलेट लॉन्च किया है। नए गैलेक्सी टैब एक्टिव 2 को नीदरलैंड में लॉन्च किया गया है और यह स्थानीय मार्केट में 500 यूरो (करीब 39,000 रुपये) में मिलेगा।

Samsung Galaxy Tab Active 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • यह स्थानीय मार्केट में 500 यूरो (करीब 39,000 रुपये) में मिलेगा
  • इस टैबलेट में 8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है
  • ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7880 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं
विज्ञापन
सैमसंग ने एक बेहद ही मज़बूत टैबलेट लॉन्च किया है। नए गैलेक्सी टैब एक्टिव 2 को नीदरलैंड में लॉन्च किया गया है और यह स्थानीय मार्केट में 500 यूरो (करीब 39,000 रुपये) में मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए टैबलेट की बिक्री नवंबर महीने के आखिर में शुरू होगी।

अन्य रगेड टैबलेट की तरह Samsung Galaxy Tab Active 2 आर्मी स्तर के MIL-STD 810G सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इसका डिस्प्ले दस्ताने पहन कर छूने पर भी टच रिस्पॉन्स देगा। टैबलेट को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह पानी और डस्ट से पूरी तरह से सुरक्षित है। Samsung Galaxy Tab Active 2  टैबलेट में एस पेन के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। इसमें बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट भी काम करेगा, जो इस डिवाइस की अहम खासियतों में से एक है।

नए सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव 2 डिज़ाइन के लिहाज से किसी मिड रेंज स्मार्टफोन का बड़ा अवतार है। स्पेसिफिकेशन भी इसी प्राइस रेंज वाले स्मार्टफोन के हैं। टैबलेट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो फोन के फ्रंट पैनल का हिस्सा है। गैलेक्सी टैब एक्टिव 2 में रीमूवेबल बैटरी है और यह रीवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि आप टैबलेट से दूसरे डिवाइस की बैटरी चार्ज कर पाएंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस टैबलेट में 8 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है जो 1280x800 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7880 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित टचविज़ पर चलेगा। बैटरी 4450 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। जानकारी मिली है कि कंपनी एलटीई मॉडल लॉन्च करेगी। फिलहाल, उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरExynos 7880
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन800x1280 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4450 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  3. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  4. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  5. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  6. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  7. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »