Samsung Galaxy Tab A7 टैबलेट वाई-फाई और एलटीई वेरिएंट्स के साथ घोषित

Samsung Galaxy Tab A7 को इससे पहले Google Play कॉन्सोल पर देखा गया था, जो टैबलेट के संभावित स्पेसिफिकेशन की एक झलक पेश करता है। टैबलेट वनयूआई पर काम करता है, जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित है।

Samsung Galaxy Tab A7 टैबलेट वाई-फाई और एलटीई वेरिएंट्स के साथ घोषित

Samsung Galaxy Tab A7 में 10.4 इंच की स्क्रीन है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A7 को 10.4-इंच स्क्रीन साइज़ के साथ घोषित किया गया
  • कीमत और स्पेसिफिकेशन के ऊपर से नहीं उठाया गया पर्दा
  • पहले लीक हो चुके हैं कई स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab A7 को दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में बुधवार को घोषित किय। कंपनी ने टैब को अपने 'लाइफ अनस्टॉपेबल' वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया है और गैलेक्सी टैब ए7 की खासियत 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ एक बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और क्वाड स्पीकर सेटअप है। साथ ही, सैमसंग ने इवेंट में Galaxy A42 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है।

Samsung ने Galaxy Tab A7 के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है। सैमसंग के अनुसार, गैलेक्सी टैब ए7 में 10.4 इंच की स्क्रीन है, जिसके चारों ओर प्रीमियम मेटल फिनिश मिलती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी "लंबे समय तक चलेगी" और गैलेक्सी टैब ए7 में एक क्वाड स्पीकर सेटअप है जो डॉल्बी एटमॉस तकनीक को सपोर्ट करता है।

गैलेक्सी टैब ए7 को इससे पहले Google Play कॉन्सोल पर देखा गया था, जो टैबलेट के संभावित स्पेसिफिकेशन की एक झलक पेश करता है। टैबलेट वनयूआई पर काम करता है, जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करता है।

सैमसंग ने लाइफ अनस्टॉपेबल इवेंट में Galaxy A42 5G को भी लॉन्च किया। हालांकि अभी तक फोन के कई स्पेसिफिकेशन की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह कंपनी की सबसे सस्ती 5जी पेशकश है।

Samsung Galaxy Tab A7 specifications (expected)
पिछले महीने, गैलेक्सी टैब ए7 को कथित तौर पर डच रिटेलर Centralpoint द्वारा लिस्ट किया गया था। इसका 32 जीबी स्टोरेज वाई-फाई वेरिएंट EUR 235 (लगभग 20,500 रुपये) में लिस्ट किया गया था, जबकि 32 जीबी एलटीई वेरिएंट EUR 293 (लगभग 25,600 रुपये) में लिस्ट किया गया था। रिटेलर ने 64 जीबी वाई-फाई के साथ ही गैलेक्सी टैब ए7 के एलटीई वेरिएंट को क्रमशः EUR 266 (लगभग 23,200 रुपये) और EUR 323 (लगभग 28,200 रुपये) में लिस्ट किया था। रिटेलर ने यह भी जानकारी दी थी कि प्रोडक्ट 11 सितंबर से स्टॉक में आएगा।

हालांकि, Samsung ने Galaxy Tab A7 के लिए किसी भी तरह की आधिकारिक कीमत या रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
  4. CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम
  5. Xiaomi 18 Pro Max में होगी 8500mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ 2 डिस्प्ले! बड़ा खुलासा
  6. June Android Drop: Google ने कर दी मौज, एंड्रॉयड में तगड़ा स्कैम प्रोटेक्शन, Airdrop विस्तार और आए कई धांसू फीचर्स
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर लिस्टिंग
  8. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  9. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »