Honor ने चीनी बाजार में HONOR 600 सीरीज स्मार्टफोन के साथ अपना नया टैबलेट Honor Pad 20 लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Honor
Honor Pad 20 में 12.1 इंच की 3K TFT LCD IPS डिस्प्ले है।
Honor ने चीनी बाजार में Honor 600 सीरीज स्मार्टफोन के साथ अपना नया टैबलेट Honor Pad 20 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट स्टैंडर्ड एडिशन, सॉफ्ट लाइट एडिशन और लिंग्यू एडिशन में उपलब्ध है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस है। Pad 20 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है। आइए Honor Pad 20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Honor Pad 20 के 6GB+128GB (Lingyue Edition) की कीमत 2099 yuan (लगभग 29,420 रुपये), 8GB+128GB के (Lingyue Edition) की कीमत 2299 yuan (लगभग 32,225 रुपये), 8GB+128GB के (Soft-Light Edition) की कीमत 2499 yuan (लगभग 35,030 रुपये), 8GB+256GB की कीमत 2699 yuan (लगभग 37,830 रुपये), 8GB+256GB (Soft-Light Edition) की कीमत 2999 yuan (लगभग 42,035 रुपये) और 12GB+256GB (Soft-Light Edition) की कीमत 3399 yuan (लगभग 47,645 रुपये) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए फिलहाल ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और चीनी बाजार में बिक्री 27 मई से शुरू होगी।
Honor Pad 20 में 12.1 इंच की 3K TFT LCD IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3000 x 1872 पिक्सल, 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 700 निट्स ब्राइटनेस और आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ एड्रेनो 720 GPU दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10.0 के साथ आता है। इस टैबलेट में 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसमें ड्यूल माइक्रोफोन के साथ 6 स्पीकर्स दिए गए हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 277.07 मिमी, चौड़ाई 179.28 मिमी, मोटाई 6.29 मिमी और वजन 525 ग्राम है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 20 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर