Samsung Galaxy Tab A11+ ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी का यह टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले से लैस किया गया है। इसमें LCD पैनल दिया गया है और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है और साथ में 8GB की रैम मिलती है। यह टैबलेट 7040mAh बैटरी से लैस है जिसके लिए दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।