Redmi की पहला गेमिंग टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी, 7,500mAh हो सकती है बैटरी

हाल ही में इस टैबलेट को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर देखा गया था। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जून 2025 16:25 IST
ख़ास बातें
  • इसके डिस्प्ले में 165 Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है
  • यह एक स्लीक लेकिन पावरफुल टैबलेट होगा
  • हाल ही में इस टैबलेट को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर देखा गया था

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में से एक  Redmi का पहला गेमिंग पर फोकस्ड टैबलेट K Pad इस महीने लॉन्च किया जाएगा।इसमें 8.8 इंच IPS LCD स्क्रीन (2,880 x 1,800 पिक्सल्स ) 3K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। यह टैबलेट इमर्सिव गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर होगा। 

टिप्सटर Bald Panda ने इस टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इसके डिस्प्ले में 165 Hz का रिफ्रेश रेट और 16:10 की आस्पेक्ट रेशो हो सकती है। यह इमर्सिव गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरिएंस के लिए बेहतर हो सकता है। यह एक स्लीक लेकिन पावरफुल टैबलेट होगा। Redmi K Pad में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का नया Dimensity 9400+ दिया जाएगा। इस टैबलेट की 7,500 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसकी थिकनेस 6.4 mm और भार लगभग 326 ग्राम का हो सकता है। 
Advertisement

Redmi K Pad को 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा यह 12 GB + 256 GB, 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। यह बायपास चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, जिससे ज्यादा देर के गेमप्ले सेशंस के दौरान हीट को घटाने में सहायता मिलेगी। इसका मुकाबला Lenovo के Legion Y700 (Gen 4) और Red Magic के Gaming Tablet 3 Pro से होगा। 

हाल ही में इस टैबलेट को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर देखा गया था। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चल सकता है। इस टैबलेट में इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए डुअल स्पीकर्स, डुअल USB-C पोर्ट और डुअल X-एक्सिस लीनियर मोटर्स मिल सकते है। चीन में लॉन्च किए जाने वाले इस टैबलेट को Smoky Purple, Spruce Green और Deep Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका प्राइस लगभग 4,000 युआन (लगभग 48,200 रुपये) का हो सकता है। Redmi ने भारत में Pad 2 को लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 6nm octa-core MediaTek Helio G100-अल्ट्रा चिपसेट 8 GB के LPDDR4X RAM के साथ है। इसमें 11 इंच की स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस टैबलेट में 9,000 mAh की बैटरी दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.