Redmi Pad 2 भारत में 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi Pad 2 में 11इंंच 2.5K की स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,560x1,600 पिक्सल्स का है।

Redmi Pad 2 भारत में 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi Pad 2 में 11इंंच 2.5K की स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन2,560x1,600 पिक्सल्स का है।

ख़ास बातें
  • Redmi Pad 2 भारत में 13,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।
  • Redmi Pad 2 में MediaTek Helio G100-Ultra SoC दिया गया है।
  • Redmi Pad 2 में 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है।
विज्ञापन
Redmi Pad 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi Pad 2 में 6nm octa-core MediaTek Helio G100-अल्ट्रा चिपसेट है, जो 8GB of LPDDR4X RAM के साथ आता है। टैबलेट में 11 इंच की स्क्रीन है, वहीं इसमें 2.5K डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। टैबलेट में 9000mAh की बैटरी है। इस टैबलेट में खास बात यह है कि ये गूगल सर्किल टू सपोर्ट फीचर्स के साथ आता है। टैबलेट को Wi-Fi-ओनली और Wi-Fi + सेल्युलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। यह टैबलेट HyperOS 2 के साथ पेश किया गया है।           
 

Redmi Pad 2 Price in India


Redmi Pad 2 को भारत में 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत में आपको 4जीबी  रैम और 128जीबी वाई फाई ओनली वेरिएंट मिल रहा है। वहीं इसके 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज (वाईफाई और 4G ऑप्शन) की कीमत 15,999 रुपये और 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। टैबलेट को Amazon और सिलेक्टिड ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए 24 जून से खरीदा जा सकता है। टैबलेट को ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।       

Redmi Pad 2 Specifications, Features


Redmi Pad 2 में 11इंंच 2.5K की स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन2,560x1,600 पिक्सल्स का है। इस टैबलेट को एंड्रॉयड 15 बेस्ड HyperOS 2.0 के साथ पेश किया गया है। टैबलेट में MediaTek Helio G100-Ultra SoC है, जो 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।     

Redmi Pad 2 में 9,000mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में ब्लूटुथ,3.5mm ऑडियो जैक, 4G, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। टैबलेट का डायमेंशन 254.58×166.04×7.36mm और वजन 510 ग्राम है।

Redmi Pad 2 में आपको बैक में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है, वहीं सेल्फी के लिए टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। टैैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वॉड स्पीकर सिस्टम है। यह टैबलेट स्मार्ट पेन को भी सपोर्ट करता है। इसकी मदद से आप टैबलेट को आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें आपको गूगल का सर्किल टू सर्च और Gemini AI फीचर्स भी मिल रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  2. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  3. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  4. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  5. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  6. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  7. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  8. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »