Redmi Tablets

Redmi Tablets - ख़बरें

  • गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
    Redmi ने चीन में K Pad 2 टैबलेट लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,599 युआन (करीब 49,000 रुपये) है। इसमें 8.8 इंच 3K LCD डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 9100mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही Wi-Fi 7, Dolby Vision और HyperOS 3 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह टैबलेट फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
    Redmi ने चीन में Redmi Pad 2 SE 4G लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,099 युआन (करीब 15,000 रुपये) रखी गई है। यह टैबलेट 9.7 इंच 2K LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें क्वाड स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। टैबलेट में 7,600mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह डिवाइस एंटरटेनमेंट और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट 8GB रैम, 12000mAh बैटरी और बड़े डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Redmi ने भारत में अपना नया टैबलेट Redmi Pad 2 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 12.1-इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और TÜV Rheinland Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। Redmi Pad 2 Pro 5G Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर चलता है और Android-बेस्ड HyperOS फीचर्स के साथ पेश किया गया है। टैबलेट की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।
  • Redmi Pad 2 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीजर हुआ जारी
    Xiaomi ने आधिकारिक साइट पर एक नया टीजर पोस्टर जारी किया है जिसमें एक नया टैबलेट मॉडल नजर आया है। फोटो में टैबलेट के ठीक ऊपर Pro लिखा हुआ नजर आ रहा है, जिसमें नीचे Redmi XXX 2 XXX लिखा हुआ है। इससे यह साफ होता है कि Redmi Pad 2 Pro है, जिसे सितंबर 2025 में ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया गया था।
  • 12000mAh बैटरी वाले Redmi Pad 2 Pro टैबलेट के साथ Buds 8 Pro जल्द होंगे लॉन्च, जानें डिटेल
    Redmi Pad 2 Pro टैबलेट जल्द ही सभी मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। Redmi Pad 2 Pro कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। यहां पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में पोस्ट किया है। टैबलेट में 12.1 इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Redmi Buds 8 Pro के बारे में भी लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
  • Redmi Pad 2 Pro 5G vs OnePlus Pad 3 vs Samsung Galaxy Tab S10 FE: जानें कौन सा टैबलेट है बेस्ट
    Redmi Pad 2 Pro का मुकाबला OnePlus Pad 3 और Samsung Galaxy Tab S10 FE से हो रहा है। OnePlus Pad 3 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। वहीं Redmi Pad 2 Pro में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Samsung Galaxy Tab S10 FE में Exynos 1580 प्रोससेर आता है। OnePlus Pad 3 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। Redmi Pad 2 Pro के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 299.9 (लगभग 31,000 रुपये) है। Samsung Galaxy Tab S10 FE के 8GB+128GB वाई-फाई वर्जन की कीमत 42,999 रुपये है।
  • Xiaomi Pad Mini: 7,500mAh बैटरी, 12GB रैम और 8.8 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने सितंबर 2025 लॉन्च इवेंट में Xiaomi Pad Mini को पेश किया है। नया टैबलेट कॉम्पैक्ट डिजाइन और हाई-एंड हार्डवेयर के साथ आता है। इसके बेस वेरिएंट (8GB + 256GB) को ग्लोबल मार्केट में $429 (करीब 37,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके टॉप कॉन्फिगरेशन (12GB RAM और 512GB स्टोरेज) की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। टैबलेट Purple और Gray कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। Xiaomi ने Pad Mini के के साथ Xiaomi Focus Pen, Redmi Smart Pen stylus और Xiaomi Pad Mini Cover एक्सेसरीज को भी पेश किया है, जिन्हें अलग से बेचा जाएगा।
  • Redmi Pad 2 Pro हुआ लॉन्च: इसमें है 12,000mAh बैटरी, 12.1 इंच डिस्प्ले और क्वाड स्पीकर सिस्टम, जानें कीमत
    Redmi Pad 2 Pro को पेश किया गया है। इस इवेंट में कंपनी ने Xiaomi 15T और 15T Pro स्मार्टफोन, Watch S4 और Band 10 भी पेश किए। Redmi Pad 2 Pro की शुरुआती कीमत EUR 299.9 (करीब 31,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा। वहीं टॉप-एंड 8GB + 256GB Matte Glass वेरिएंट और इसके 5G मॉडल दोनों की कीमत EUR 379.9 (करीब 40,000 रुपये) है। टैबलेट तीन कलर ऑप्शन में आया है, जिसमें Lavender Purple, Silver और Graphite Gray शामिल हैं।
  • Diwali with Xiaomi Sale 2025: स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी से एयर प्यूरीफायर तक, मिलेगा 60% तक बंपर डिस्काउंट!
    Xiaomi इंडिया ने त्योहारों के मौसम में Diwali Sale 2025 का ऐलान किया है। यह सेल 22 सितंबर से शुरू होगी और इसमें स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, स्मार्ट टीवी, वियरेबल्स, पावरबैंक्स और स्मार्ट इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स पर 60% तक डिस्काउंट मिलेगा। Redmi Note 14 Pro+, Pad 7, और Xiaomi CineMagiQLED X Pro जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। ऑफर्स mi.com, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध रहेंगे।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की तारीख आई सामने, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में Apple, Dell, Realme और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के डिवाइसेज को कम प्राइस में खरीदने का मौका होगा। इस सेल में Godrej, Samsung, LG और Haier जैसी कंपनियों के होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
  • Amazon Great Freedom Festival Sale: OnePlus Pad Lite, Redmi Pad 2, Honor Pad X9 जैसे 15K वाले टैबलेट पर छूट
    Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में 15 हजार रुपये वाले टैबलेट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Lenovo Tab M11 के 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 13,990 रुपये है। Honor Pad X9 के 4GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 12,999 रुपये है। और Redmi Pad 2 के 4GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 13,999 रुपये है।
  • Xiaomi टैबलेट मार्केट में हल-चल मचाने की तैयारी में, लॉन्च होने वाला है नया हाई-एंड टैबलेट!
    Xiaomi जल्द अपने नई Pad Mini टैबलेट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकता है और सबसे खास बात ये है कि एक लेटेस्ट लीक के मुताबिक, डिवाइस असल में Redmi K Pad का ही रीब्रांडेड वर्जन होगा। चीन में लॉन्च होते ही Redmi K Pad काफी मशहूर हो गया था और अब Xiaomi की स्ट्रैटजी है कि उसी हाई-एंड हार्डवेयर को इंटरनेशनल यूजर्स तक भी पहुंचाया जाए। Redmi K Pad को चीन में 7500mAh बैटरी, 13MP कैमरा, MediaTek Dimensity 9400+ और मेटल बिल्ड के साथ लॉन्च किया गया है।
  • Amazon Prime Day Sale 2025: Rs 20,000 से कम कीमत में 5 बेस्ट टैबलेट डील्स
    Amazon Prime Day Sale 2025: अगर आप स्टडी, एंटरटेनमेंट या वर्क-फ्रॉम-होम के लिए एक दमदार टैबलेट ढूंढ रहे हैं और आपका बजट 20,000 रुपये के अंदर है, तो Amazon Prime Day Sale आपके लिए परफेक्ट मौका लेकर आई है। इस बार के ऑफर्स में न सिर्फ बेसिक टैबलेट्स बल्कि बड़े डिस्प्ले, फास्ट प्रोसेसर और हाई कैपेसिटी बैटरी वाले मॉडल्स भी शामिल हैं। चाहे आप Netflix चलाएं या नोट्स बनाएं, Prime Day पर मिलने वाले ये टैबलेट्स हर जरूरत में काम आ सकते हैं, और वो भी किफायती दाम में।
  • Honor Pad X9 से लेकर Lenovo Tab M11 और Realme Pad 2 Lite तक 15 हजार में आने वाले टैबलेट
    भारत में 15 हजार रुपये के बजट में काफी टैबलेट मिल रहे हैं। Honor Pad X9 में 12.10 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। Lenovo Tab M11 में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। Realme Pad 2 Lite में 10.95 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका 2K रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। Redmi Pad SE में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन है।
  • टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
    नए स्मार्टफोन्स AI+ Nova 5G और AI+ Pulse 4G को 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर इन स्मार्टफोन्स के लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गए हैं। इसके प्राइसेज 5,000 रुपये से शुरू होंगे। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टफोन्स कम प्राइस में AI इंटेलिजेंस और बेहतर Android एक्सपीरियंस देंगे। इनकी बिक्री केवल फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »