Redmi Note 15 सीरीज ग्लोबली लॉन्च, 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Xiaomi ने आज पोलैंड में Redmi Note 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Note 15 5G, Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G, Note 15 LTE और Note 15 Pro LTE शामिल हैं।

Redmi Note 15 सीरीज ग्लोबली लॉन्च, 200MP कैमरा, 6580mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: X/@ZionsAnvin

Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की AMOLED CrystalRes डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 5G में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट मिलता है।
  • Redmi Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर है।
  • Redmi Note 15 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Xiaomi ने आज पोलैंड में Redmi Note 15 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Note 15 5G, Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G, Note 15 LTE और Note 15 Pro LTE शामिल हैं। जल्द ही ये स्मार्टफोन भारत समेत अन्य बाजारों में भी उपलब्ध होंगे। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई नई Note 15 सीरीज में इस साल अगस्त में चीनी बाजार में लॉन्च हुए मॉडल की तुलना में अलग चिपसेट और कैमरे मिलते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में आने मॉडल्स  यूरोपीय मॉडल्स से कितने अलग होंगे या नहीं। यहां हम Redmi Note 15 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 15 Series Price

Redmi Note 15 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,199 (लगभग 29,300 रुपये) और Note 15 Pro 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,699 (लगभग 42,200 रुपये) है।

X पर @ZionsAnvin की पोस्ट के अनुसार, Pro+ के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,999 (लगभग 49,680 रुपये) और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 2,299 (लगभग 57,100 रुपये) है। ये तीनों फोन ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर में उपलब्ध हैं। ये मिस्ट पर्पल, टाइटेनियम और मोचा ब्राउन जैसे अनोखे रंगों में भी उपलब्ध हैं।

Redmi Note 15 4G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,099 (लगभग 27,300 रुपये) और Note 15 Pro 4G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,499 (लगभग 37,230 रुपये) है। ये फोन ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, पर्पल और टाइटेनियम कलर में उपलब्ध हैं।

Redmi Note 15 5G, Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G Specifications

Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन है। वहीं 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की AMOLED CrystalRes डिस्प्ले है, जिसक 1.5K  रेजोल्यूशन है। तीनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, 3,840Hz PWM डिमिंग है। डिस्प्ले इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हैं। Redmi Note 15 5G में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट, Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा और Note 15 Pro+ 5G में स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। तीनों स्मार्टफोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Note 15 5G में 5,520mAh की बैटरी और Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी है। वहीं Pro+ 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ये तीनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में Note 15 Pro 5G में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 15 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। जबकि Note 15 के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Note 15 5G सीरीज में Dolby Atmos के साथ ड्यूल स्पीकर, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। Note 15 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग है। वहीं 15 Pro 5G और 15 Pro+ 5G में IP68 रेटिंग मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »