realme Pad 2 Lite टैबलेट लॉन्‍च, 8300mAh बैटरी, 10.5 इंच डिस्‍प्‍ले, जानें प्राइस

realme Pad 2 Lite में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर है। उसके साथ 8 जीबी तक रैम जोड़ी गई है। 128 जीबी स्‍टाेरेज इसमें मिलता है।

realme Pad 2 Lite टैबलेट लॉन्‍च, 8300mAh बैटरी, 10.5 इंच डिस्‍प्‍ले, जानें प्राइस

इस टैब में क्‍वाड स्‍टीरियो स्‍पीकर्स हैं। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है।

ख़ास बातें
  • realme Pad 2 Lite भारत में हुआ लॉन्‍च
  • इसमें दी गई है 8300 एमएएच बैटरी, एंड्रॉयड 15
  • 8 जीबी तक रैम दी गई है रियलमी पैड में
विज्ञापन
realme Pad 2 Lite Launched : रियलमी ने realme Pad 2 Lite टैबलेट को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 10.5 इंच का 2K LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर इस टैब में लगा है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम जोड़ी गई है। 128 जीबी स्‍टाेरेज इसमें मिलता है। realme Pad 2 Lite में 8300 एमएएच की बैटरी है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट की सुविधा भी दी गई है। सबसे खास बात है कि यह टैब लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा। 
 

realme Pad 2 Lite Price

realme Pad 2 Lite को स्‍पेस ग्रे और नेबुला पर्पल कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 14999 रुपये है। 8GB + 128GB मॉडल के दाम 16999 रुपये हैं। इसे realme.com, Flipkart समेत सभी प्रमुख चैनलों से लिया जा सकेगा। सेल डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। 
 

realme Pad 2 Lite Specifications, features 

realme Pad 2 Lite में 10.5 इंच का एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसका रेजॉलूशन 1920 x 1200 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। दावा है कि यह आंखों को ज्‍यादा थकाता नहीं। 

realme Pad 2 Lite में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ 4 और 8 जीबी LPDDR4X RAM जोड़ी गई है। स्‍टोरेज 128GB है, जिसे एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। रियलमी का नया पैड लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर चलेगा, जिस पर realme UI 5.0 की लेयर होगी। 

कंपनी ने बताया है कि realme Pad 2 Lite में 8 एमपी का रियर और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गई है। इस टैब में क्‍वाड स्‍टीरियो स्‍पीकर्स हैं। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। realme Pad 2 Lite में 8300mAh की बैटरी है, जो 15W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.95 इंच
प्रोसेसरMediaTek Helio G99
फ्रंट कैमराहां
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 14
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8300 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  5. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  9. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »