माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 3 पर भारी छूट, सीमित समय के लिेए है ऑफर

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 3 पर भारी छूट, सीमित समय के लिेए है ऑफर
विज्ञापन
भारत में जनवरी में लॉन्च हुए माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 3 टैबलेट पर सीमित समय के लिए भारी छूट मिल रही है। कंपनी ने जनवरी में इस टैबलेट को 89,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने इस लिमिटेड ऑफर डिस्काउंट (सीमित समय के लिए छूट) की पुष्टि तो की लेकिन इसकी समयसीमा को लेकर कोई जानकारी नहीं दी।

फिलहाल यह हाइब्रिड लैपटॉप अमेज़न इंडिया द्वारा भारत में 73,990 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। खबर लिखा जाने तक ऑनलाइन रिटेलर द्वारा दिये जा रहे डिस्काउंट के बाद सर्फेस प्रो 3 को 58,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है माइक्रोसॉफ्ट के ऑनलाइन रिटेलर पार्टनर द्वारा यह डिस्काउंट कब तक चलेगा।

कंपनी ने यह टैबलेट माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 के साथ भारत में लॉन्च किया था। 2014 में लॉन्च हुए माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 3 टैबलेट 12 इंच के (2160x1440 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। यह टैबलेट इंटेल कोर आई3, कोर आई5 और कोर आई7 प्रोसेसर वेरिएंट के साथ आता है। टैबलेट में 4 जीबी रैम है। इस टैबलेट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 5 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है।

टैबलेट का डाइमेंशन 292.10 x 201.40 x 9.10 मिलीमीटर और वजन 800 ग्राम है। 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैँ। माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 3 एक स्टायलस के साथ आता है जिसे एक पेन की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी ऑडियो से लैस फ्रंट स्टीरियो स्पीकर भी है।

याद दिला दें कि पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 टैबलेट 12.3 इंच के (2736x1824 पिक्सल) पिक्सलटच डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इसकी मोटाई मात्र 0.4 मिलीमीटर है।

सर्फेस प्रो 4 टैबलेट इंटेल के छठे जेनरेशन के कोर प्रोसेसर के कई विकल्प के साथ आता है। इनमें कोर एम3, कोर आई5 और कोर आई7 शामिल हैं।  इन कंफ्यूग्रेशन के साथ क्रमशः इंटेल एचडी ग्राफिक्स 515, इंटेल एचडी ग्राफिक्स  520 और इंटेल आइरिस ग्राफिक्स मौजूद है।

डिवाइस यूएसबी 3.0 पोर्ट, इथरनेट पोर्ट और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आती है। इसमें दो 4के मिनी डिस्प्ले पोर्ट भी हैं। कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 की बैटरी 9 घंटे तक चल सकती है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  2. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  7. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  10. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »