• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 और सर्फेस प्रो 3 भारत में लॉन्च, कीमत जानें

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 और सर्फेस प्रो 3 भारत में लॉन्च, कीमत जानें

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 और सर्फेस प्रो 3 भारत में लॉन्च, कीमत जानें
विज्ञापन
गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट ने अपने सर्फेस प्रो 4 टैबलेट को भारत में लॉन्च कर दिया। माइक्रोसॉफ्ट के इस हाइब्रिड कंप्यूटिंग डिवाइस की कीमत 89,990 रुपये से शुरू होती है।

पहले 6 महीने के लिए माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया की साइट पर मिलेगा। यूज़र सर्फेस प्रो 4 के लिए ऑर्डर गुरुवार से ही देना शुरू कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने जानकारी दी है कि इसकी डिलिवरी 14 जनवरी से शुरू होगी।

यह टैबलेट 2013 में लॉन्च किए गए लोकप्रिय टैबलेट सर्फेस प्रो 3 का अपग्रेडेड वर्ज़न है। सर्फेस प्रो 4 को पिछले साल अक्टूबर महीने में पेश किया गया था। यह बेहद ही शानदार स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस है।

भारत में कंपनी ने सर्फेस प्रो 4 के तीन वेरिएंट पेश किए हैं-

1. कोर आई5/ 4 जीबी का रैम/ 128 जीबी स्टोरेज (कीमत 89,990 रुपये)
2. कोर आई5/ 8 जीबी का रैम/ 256 जीबी स्टोरेज (कीमत 1,20,990 रुपये)
3. कोर आई7/ 8 जीबी का रैम/ 256 जीबी स्टोरेज (कीमत 1,44,990 रुपये)

याद दिला दें कि माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 4 टैबलेट 12.3 इंच के (2736x1824 पिक्सल) पिक्सलटच डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। कंपनी का कहना है कि इसकी मोटाई मात्र 0.4 मिलीमीटर है। एक नए स्टायलस को भी लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे सर्फेस पेन बुला रही है और यह एक इरेज़र के साथ आएगा। नया सर्फेस पेन प्रेशर के 1,024 प्वाइंट को डिटेक्ट कर सकता है। सर्फेस पेन कोर्टाना इंटिग्रेशन के साथ आएगा।
 
surface pro 4 india

सर्फेस प्रो 4 टैबलेट इंटेल के छठे जेनरेशन के कोर प्रोसेसर के कई विकल्प के साथ आएगा। इनमें कोर एम3, कोर आई5 और कोर आई7 शामिल हैं।  इन कंफ्यूग्रेशन के साथ क्रमशः इंटेल एचडी ग्राफिक्स 515, इंटेल एचडी ग्राफिक्स  520 और इंटेल आइरिस ग्राफिक्स मौजूद होगा।

डिवाइस यूएसबी 3.0 पोर्ट, इथरनेट पोर्ट और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। इसमें दो 4के मिनी डिस्प्ले पोर्ट भी होंगे। कंपनी ने बताया कि सर्फेस प्रो 4 की बैटरी 9 घंटे तक चल सकती है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

कंपनी ने सर्फेस पेन को 5,990 रुपये में उपलब्ध कराया है। वहीं, सर्फेस प्रो 4 टाइप कवर कीबोर्ड 12,490 रुपये में मिलेगा।

कंपनी ने इस इवेंट में माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस प्रो 3 को भी लॉन्च किया। इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत 73,990 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »