एलजी जी पैड III 8.0 टैबलेट ऑनलाइन उपलब्ध, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

एलजी जी पैड III 8.0 टैबलेट ऑनलाइन उपलब्ध, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एलजी ने अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। एलजी जी पैड III 8.0 की कीमत 185 डॉलर (करीब 12, 500 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फिलहाल इस टैबलेट को कनाडा में ऑनलाइन शॉपिंग साइट रोजर्स और फिडो पर खरीदा जा सकता है।

एलजी जी पैड III 8.0 टैबलेट में 8 इंच का (1920 x 1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला टीएफटी डिस्प्ले है। यह टैबलेट 1.5 गीगाहर्टेज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। एलजी के इस टैब में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो एलजी के इस टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। टैबलेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। एलजी जी पैड III 8.0 का डाइमेंशन
210.7 x 124.1 x 7.9 मिलीमीटर और वजन 309 ग्राम है। टैबलेट में 4800 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 20 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए एलजी के इस टैबलेट में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं। रोजर्स पर बताया गया है कि कंपनी ने इस टैबलेट को खासकर यूथ और किशोरों को ध्यान में रखकर लेटेस्ट फीचर के साथ पेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Tablet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »