लेनोवो ने लॉन्च किया बजट रेंज वाला वॉयस कॉलिंग टैबलेट

लेनोवो ने बुधवार को भारत में अपना नया टैबलेट टैब 7 लॉन्च किया। लेनोवो टैब 7 की कीमत 9,999 रुपये है। नया एंड्रॉयड टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। लेनोवो का यह टैबलेट डॉल्बी एटमस सराउंड साउंड तकनीक और फ्रंट स्पीकर से लैस है।

लेनोवो ने लॉन्च किया बजट रेंज वाला वॉयस कॉलिंग टैबलेट
ख़ास बातें
  • लेनोवो टैब 7 की कीमत 9,999 रुपये है
  • नया एंड्रॉयड टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • टैबलेट डॉल्बी एटमस सराउंड साउंड तकनीक और फ्रंट स्पीकर से लैस है
विज्ञापन
लेनोवो ने बुधवार को भारत में अपना नया टैबलेट टैब 7 लॉन्च किया। लेनोवो टैब 7 की कीमत 9,999 रुपये है। नया एंड्रॉयड टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। लेनोवो का यह टैबलेट डॉल्बी एटमस सराउंड साउंड तकनीक और फ्रंट स्पीकर से लैस है। फ्लिपकार्ट से Lenovo Tab 7 खरीदने वाले ग्राहक एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 5 फीसदी डिस्काउंट भी पा सकते हैं। कंपनी ने टैबलेट को बिना ब्याज वाले ईएमआई ऑफर के साथ उपलब्ध कराया है।
 

Lenovo Tab 7 के स्पेसिफिकेशन

लेनोवो टैब 7 में 6.98 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन एचडी (1280x720 पिक्सल) है। टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। टैबलेट में रियर हिस्से पर 5 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ एलईडी फ्लैश है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

लेनोवो ने टैब 7 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया है। टैबलेट में मल्टी यूज़र और मल्टी स्पेस सपोर्ट मौज़ूद है। इसकी मदद से आप टैबलेट में अपने लिए सुरक्षित प्रोफाइल बना सकेंगे और टैबलेट को आसानी से परिजनों व दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त टैबलेट में लेनोवो फ्रेमवर्क, लेनोवो अकाउंट, गूगल कैलेंडर और गूगल शीट जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो लेनोवो टैब 7 में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर हैं। इसमें एक सिम कार्ड स्लॉट भी है जो 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है। टैबलेट से आप वॉयस कॉल भी कर पाएंगे। कंपनी ने 3500 एमएएच की बैटरी दी है। इसके बारे में 10 घंटे तक के प्लेबैक टाइम का दावा किया गया है। वज़न 260 ग्राम है और मोटाई 8.4 मिलीमीटर।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.98 इंच
प्रोसेसरMediaTek
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1280x720 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »