7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से

7,000mAh बैटरी वाले Moto G06 Power, Poco M7 Plus 5G, OnePlus N6x, Realme Narzo 100 Lite 5G और Oppo A6c अमेजन और फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट पर मिल रहे हैं।

7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से

Photo Credit: Motorola

Moto G06 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 100 Lite 5G (4GB+64GB) अमेजन पर ₹16999 में उपलब्ध हो रहा है।
  • OnePlus N6x का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,895 में लिस्ट है।
  • Moto G06 Power का 4GB+64GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹11,999 में मिल रहा है।
विज्ञापन

स्मार्टफोन का लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो बड़ी बैटरी वाला मॉडल बेहतर विकल्प साबित होगा। अगर आप बड़ी बैटरी वाला नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ₹20,000 में आने वाले Moto G06 Power, Poco M7 Plus 5G, OnePlus N6x, Realme Narzo 100 Lite 5G और Oppo A6c बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इन सभी स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में लंबे समय तक साथ निभाती है। फ्लिपकार्ट और अमेजन पर ये स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं, जिससे कीमत और कम हो जाएगी।

Moto G06 Power
Moto G06 Power का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹11,999 में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर ₹600 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹11,399 हो जाएगी। G06 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। G06 Power के रियर कैमरा सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Poco M7 Plus 5G
Poco M7 Plus 5G का 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹19,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹1350 की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹18,649 हो जाएगी। M7 Plus 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 18 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus N6x
OnePlus N6x का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,895 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर ₹1350 छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,545 हो जाएगी। OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। N6x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है।

Realme Narzo 100 Lite 5G
Realme Narzo 100 Lite 5G (4GB+64GB) अमेजन पर ₹16,999 में उपलब्ध हो रहा है। सभी बैंकों के कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹1,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹15,999 हो जाएगी। Narzo 100 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।

Oppo A6c
Oppo A6c (4GB/64GB) ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹17,999 में लिस्ट है। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2.5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद कीमत कम होकर 17,550 हो जाएगी। Oppo A6c में 7000mAh बैटरी मिलती है जो कि 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  2. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  3. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  4. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  6. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  7. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  8. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »