• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Jio 30 लाख से ज्यादा यूजर्स जोड़ फिर बनी नंबर 1! Airtel ने जोड़े 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

Jio 30 लाख से ज्यादा यूजर्स जोड़ फिर बनी नंबर 1! Airtel ने जोड़े 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) की रिपोर्ट कहती है कि देश में पांच मुख्य टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कुल ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स का 98.37% शेयर बनाते हैं।

Jio 30 लाख से ज्यादा यूजर्स जोड़ फिर बनी नंबर 1! Airtel ने जोड़े 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

Jio टेलीकॉम ने एक बार फिर से अपने सब्सक्राइबर बेस में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी की है।

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर बेस में एक बार फिर से बढ़त दर्ज की गई है
  • Airtel ने भी अपने यूजर्स में बढ़ोत्तरी की है
  • वोडाफोन को 12.12 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ है
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर बेस में एक बार फिर से बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी ने मार्च में 30 लाख से ज्यादा यूजर्स अपने साथ जोड़े। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं। यहां Airtel ने भी अपने यूजर्स में बढ़ोत्तरी की है, जो कि देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा यूजर्स अपने साथ मार्च में जोड़े। वोडाफोन आइडिया को इस बार भी नुकसान हुआ है। आइए विस्तार से जानते हैं TRAI की रिपोर्ट में किस टेलीकॉम कंपनी के लिए क्या आंकड़े दिए गए हैं। 

Jio टेलीकॉम ने एक बार फिर से अपने सब्सक्राइबर बेस में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी की है। मार्च 2023 के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिलायंस जियो ने 30.5 लाख सब्सक्राइबर्स की बढ़ोत्तरी हासिल की। सुनील भारती मित्तल के नेतृत्व वाली भारती एयरटेल ने भी 10.37 लाख यूजर्स अपने साथ जोड़े। जबकि वोडाफोन आइडिया को यहां बड़ा नुकसान हुआ है। मार्च 2023 में कंपनी के 12.12 लाख यूजर्स कम हो गए।  

जियो के यूजर्स की संख्या बढ़कर अब 43 करोड़ से ज्यादा हो गई है। एयरटेल के यूजर्स की संख्या भी अब बढ़कर 37.09 करोड़ हो गई है। वोडाफोन को 12.12 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ और अब इसके सब्सक्राइबर घटकर सिर्फ 23.67 करोड़ रह गए हैं जो कि फरवरी में 23.79 करोड़ थे। इससे पहले जियो ने फरवरी में 10 लाख नए सब्सक्राइबर हासिल किए थे। जनवरी में इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 42.61 करोड़ थी जो कि फरवरी में बढ़कर 42.71 करोड़ हो गई थी। Bharti Airtel ने भी फरवरी में 9.82 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े थे जिसके बाद इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 36.98 करोड़ पर पहुंच गई थी। अब मार्च 2023 तक यह 37.09 करोड़़ हो गई है। 

Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) की रिपोर्ट कहती है कि देश में पांच मुख्य टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कुल ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स का 98.37% शेयर बनाते हैं। इनमें रिलायंस जियो इन्फोकॉम के 43.85 करोड़ यूजर, भारती एयरटेल के 24.19 करोड़ यूजर, वोडाफोन आइडिया के 12.48 करोड़ यूजर शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या 117.2 करोड़ बताई गई है। इसमें 0.21 प्रतिशत की दर से बढ़ोत्तरी हुई है। शहरी टेलीफोन सब्सक्राइबर्स की संख्या भारत में 65.3 करोड़ बताई गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह 51.8 करोड़ बताई गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »