Honor Pad X7 टैबलेट 7020mAh बैटरी, लेटेस्ट Android 15 OS के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Honor Pad X7 में 8.7-इंच (800x1,340 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 85% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ऑफर करता है।

Honor Pad X7 टैबलेट 7020mAh बैटरी, लेटेस्ट Android 15 OS के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor Pad X7 की साउदी में कीमत SAR 449 (करीब 10,300 रुपये) है

ख़ास बातें
  • 7,020mAh बैटरी, फेस अनलॉक, 8MP रियर कैमरा के साथ आता है नया टैबलेट
  • इसमें Android 15, 8.7-इंच 90Hz डिस्प्ले और Snapdragon 680 SoC है
  • इसका शुरुआती प्राइस SAR 449 (करीब 10,300 रुपये) है
विज्ञापन

Honor ने सऊदी अरब में अपना लेटेस्ट टैबलेट Honor Pad X7 लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे खास बात है कि इसमें लेटेस्ट Android 15 दिया गया है और ये 7,020mAh की बैटरी से लैस आता है। कंपनी का कहना है कि इसका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 625nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें माइक्रोSD कार्ड स्लॉट भी है, जिसके जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Honor Pad X7 को सिर्फ एक Grey कलर ऑप्शन और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फिलहाल ये टैबलेट साउदी में SAR 349 (करीब 8,000 रुपये) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर मिल रहा है। ये ऑफर सीमित समय के लिए ही रहेगा, इसके बाद इसकी कीमत SAR 449 (करीब 10,300 रुपये) होगी। कंपनी के मुताबिक, शुरुआती कस्टमर्स को लॉन्च स्पेशल बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

Honor Pad X7 में 8.7-इंच (800x1,340 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 85% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो ऑफर करता है। कंपनी का कहना है कि ये डिस्प्ले 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस देने में सक्षम है। आंखों की सेफ्टी के लिए इसे TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में 6nm Snapdragon 680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Adreno 610 GPU मिलता है। स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Honor Pad X7 में f/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 8MP का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है, जिसमें f/2.2 अपर्चर है। टैबलेट के बैक में मेटल पैनल है। सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।

Pad X7 में Bluetooth 5.0 और Wi-Fi 5 कनेक्टिविटी मिलती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7,020mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज पर ये 56 दिन तक स्टैंडबाय दे सकती है। माप 211.8x124.8x7.99mm है और वजन 365 ग्राम रखा गया है।

Honor Pad X7 किस लेटेस्ट Android वर्जन के साथ आया?

Honor Pad X7 Android 15 पर रन करता है, जो इस प्राइस रेंज में काफी नई पेशकश है।

Honor Pad X7 का डिस्प्ले साइज क्या है?

Honor Pad X7 में 8.7-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है।

Honor Pad X7 में कौनसा प्रोसेसर?

Honor Pad X7 में Snapdragon 680 चिपसेट है, जिसके साथ 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज को जोड़ा गया है।

Honor Pad X7 में कितनी बैटरी है?

Honor Pad X7 में 7,020mAh बैटरी है, 10W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट देती है। कंपनी के अनुसार सिंगल चार्ज पर 56 दिन स्टैंडबाय टाइम मिलता है।

Honor Pad X7 के कैमरा स्पेसिफिकेशन क्या हैं?

Honor Pad X7 के रियर में 8MP ऑटोफोकस कैमरा (f/2.0) और फ्रंट में 5MP फिक्स्ड फोकस (f/2.2) कैमरा मिलता है।

Honor Pad X7 की कीमत और कलर ऑप्शन क्या है?

सऊदी अरब में 4GB+128GB वेरिएंट की इंट्रोडक्टरी कीमत SAR 349 (करीब 8,000 रुपये) है और यह ग्रे कलर में आता है। लिमिटेड पीरियड ऑफर के बाद कीमत SAR 449 (करीब 10,300 रुपये) हो जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
लेटेस्ट टेक ख़बरें »