• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio दे रही Rs 220 से भी कम में डेली 3GB डेटा के साथ 2GB फ्री! अनलिमिटिड कॉल, Jio App और बहुत कुछ! ये है धांसू प्लान

Jio दे रही Rs 220 से भी कम में डेली 3GB डेटा के साथ 2GB फ्री! अनलिमिटिड कॉल, Jio App और बहुत कुछ! ये है धांसू प्लान

JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है

Jio दे रही Rs 220 से भी कम में डेली 3GB डेटा के साथ 2GB फ्री! अनलिमिटिड कॉल, Jio App और बहुत कुछ! ये है धांसू प्लान

JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है

ख़ास बातें
  • JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है
  • टोटल डेटा बेनिफिट 44GB का मिलता है।
  • इस प्लान में यूजर को रोजाना 3GB डेटा मिलता है।
विज्ञापन
Jio अपने यूजर्स के लिए बेहद धमाकेदार प्लान पेश करती है। कई बार डेटा कम पड़ जाने की वजह से आपका मोबाइल एंटरटेनमेंट का मजा किरकिरा हो जाता है। तो अगर आप ऐसा प्लान खोज रहे हैं जो आपको कम कीमत में सबसे ज्यादा डेटा का लाभ दे तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको जियो के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको थोक के भाव डेटा देता है, और वह भी बेहद सस्ती कीमत में। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ आपको कई तरह के कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी मिलते हैं। 

मोबाइल पर अगर JioCinema App पर मनोरंजन का पूरा मजा लेना चाहते हैं तो जियो के प्लान में यह सबसे धांसू प्लान आपको हम बताने जा रहे हैं। इस प्लान को MyJio App या Jio अधिकारिक वेबसाइट से 219 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। साथ ही इस जियो प्लान में 2GB डेटा फ्री मिल रहा है। पैक की वैधता 14 दिनों की है। यानि 14 दिनों में आपको 42GB डेटा तो मिलेगा ही, साथ में 2GB फ्री डेटा भी मिलेगा। जिससे टोटल डेटा बेनिफिट 44GB हो जाता है। 

इतना ही नहीं, यह प्लान आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट भी देता है। साथ ही रोजाना 100SMS भी इसके साथ फ्री हैं। इसके अलावा भी इस प्लान के साथ आपको कुछ और फायदे दिए जाते हैं। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम आप देख सकते हैं। 

JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। JioSecurity ऐप आपके पर्सनल डेटा की सुरक्षा करता है, जो कि आजकल डिजिटल या साइबर फ्रॉड के चलते बहुत जरूरी हो गया है। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर भी इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »