iQOO Pad 6 Pro हुआ लॉन्च, 13,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। iQOO Pad 6 Pro की 13,000 mAh की बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग को USB Type-C पोर्ट के जरिए सपोर्ट करती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मई 2026 21:14 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Pad 6 Pro में 13.2 इंच 4K LCD डिस्प्ले दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इस टैबलेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सिस्टम है

इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर iQOO ने बुधवार को नया टैबलेट लॉन्च किया है। iQOO Pad 6 Pro में 13.2 इंच 4K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। इसके साथ iQOO TWS 5i ईयरफोन को भी लाया गया है। iQOO Pad 6 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें आठ स्पीकर पैनोरैमिक एकॉस्टिक सेटअप है। इस टैबलेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सिस्टम है। 

iQOO Pad 6 Pro का प्राइस

चीन में लॉन्च किए गए इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,499 (लगभग 63,900 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 4,999 (लगभग 71,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 5,799 (लगभग 82,400 रुपये) और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 6,699 (लगभग 95,200 रुपये) का है। iQOO Pad 6 Pro को Grey Crystal, Isle of Man और Silverwing कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट की बिक्री चीन में Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिे की जा रही है। कंपनी ने भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस टैबलेट के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। iQOO TWS 5i का प्राइस CNY 119 (लगभग 1,700 रुपये) का है। 

Advertisement

iQOO Pad 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

इस टैबलेट में 13.2 इंच 4K LCD टचस्क्रीन 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। iQOO Pad 6 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आठ स्पीकर पैनोरैमिक एकॉस्टिक सेटअप दिया गया है। इस टैबलेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सिस्टम है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। iQOO Pad 6 Pro की 13,000 mAh की बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग को USB Type-C पोर्ट के जरिए सपोर्ट करती है। इस टैबलेट का साइज 297.03 x 199.82 x 6.18 mm और भार लगभग 663 ग्राम का है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.