• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • iPad Mini (2024) पावरफुल प्रोसेसर, लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

iPad Mini (2024) पावरफुल प्रोसेसर, लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Apple का कहना है कि iPad Mini (2024) 23 अक्टूबर से ब्लू, पर्पल, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

iPad Mini (2024) पावरफुल प्रोसेसर, लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Apple

ख़ास बातें
  • इसके 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 49,900 रुपये है
  • बेस मॉडल के सेल्युलर वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये रखी गई है
  • टॉप-एंड मॉडल के सेलुलर वेरिएंट को 94,900 रुपये में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
iPad Mini (2024) को मंगलवार को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया। कंपनी के सबसे कॉम्पैक्ट iPad का लेटेस्ट एडिशन A17 Pro चिप पर काम करता है। इसी प्रोसेसर को पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 15 Pro सीरीज में शामिल किया गया था। सातवीं पीढ़ी का iPad Mini मॉडल 2021 के बाद से मिनी लाइनअप का पहला अपडेट है और कंपनी ने आखिरकार इसके बेस मॉडल की स्टोरेज को 128GB तक बढ़ा दिया है। यह Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को भी सपोर्ट करेगा।
 

iPad Mini (2024) Price in India, Availability

भारत में iPad Mini (2024) के 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 49,900 रुपये है, जबकि सेल्युलर वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये रखी गई है। वहीं, 256GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 59,900 और सेलुलर वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपये है। इसके 512GB वाई-फाई वेरिएंट को 79,900 रुपये, जबकि सेलुलर मॉडल को 94,900 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Apple का कहना है कि iPad Mini (2024) 23 अक्टूबर से ब्लू, पर्पल, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। प्री-ऑर्डर अब कंपनी की वेबसाइट के जरिए लाइव हैं। कंपनी की चल रही फेस्टिवल सेल के हिस्से के रूप में, ग्राहक अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
 

iPad Mini (2024) Specifications, Features

सातवीं पीढ़ी के iPad Mini में 8.3 इंच (1,488x2,266 पिक्सल) लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 326 ppi और पीक ब्राइटनेस 500 nits तक है। IPS डिस्प्ले P3 कलर गैमट ​​के लिए सपोर्ट प्रदान करता है और Apple Pencil Pro के साथ काम करता है। नया Apple iPad A17 Pro चिप पर काम करता है। यह iPadOS 18 पर चलता है और Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट प्रदान करेगा। ऐप्पल अपने टैबलेट और स्मार्टफोन पर उपलब्ध रैम की जानकारी नहीं देता है।

नए iPad Mini (2024) में ऑटोफोकस और स्मार्ट HDR 4 सपोर्ट के साथ f/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है। यह 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग या 240fps पर 1080p स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फ्रंट में, स्मार्ट HDR 4 और सेंटर स्टेज सपोर्ट के साथ f/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। यह 60fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

आपको iPad Mini (2024) में स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफोन मिलते हैं। टैबलेट 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 6e और ब्लूटूथ 5.3 शामिल हैं, जबकि सेलुलर मॉडल 5G, 4G LTE और GPS सपोर्ट करते हैं। यह Apple टच आईडी फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस आता है। iPad Mini (2024) में डिस्प्लेपोर्ट (4K/60fps तक) और USB 3.0 Type-C पोर्ट भी शामिल है। 

Apple का कहना है कि iPad Mini (2024) 19.3Wh Li-Po बैटरी से लैस है जो वाई-फाई पर 10 घंटे तक वेब सर्फिंग या वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है, जबकि कंपनी के अनुसार, सेल्युलर वेरिएंट 9 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। चार्जिंग स्पीड पर Apple की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.30 इंच
प्रोसेसरA17 Pro
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल + नहीं
रिज़ॉल्यूशन1448x2266 पिक्सल
ओएसआईपैडओएस 18
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + नहीं
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.30 इंच
प्रोसेसरA17 Pro
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल + नहीं
रिज़ॉल्यूशन1448x2266 पिक्सल
ओएसआईपैडओएस 18
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + नहीं
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »