Apple iPad (2018) भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास

Apple ने मंगलवार को शिकागो में नया 9.7 इंच वाला आईपैड लॉन्च किया। इसे iPad (2018) नाम दिया गया है। iPad (2018) की कीमत पिछले बजट मॉडल जितनी ही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 मार्च 2018 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने नया 9.7 इंच वाला आईपैड 2018 लॉन्च किया
  • कीमत पिछले बजट मॉडल जितनी ही रखी गई है
  • यह ऐप्पल पेंसिल स्टाइलस सपोर्ट करता है
Apple ने मंगलवार को शिकागो में नया 9.7 इंच वाला आईपैड लॉन्च किया। इसे iPad (2018) नाम दिया गया है। iPad (2018) की कीमत पिछले बजट मॉडल जितनी ही है। ख़ास बात यह है कि यह ऐप्पल पेंसिल स्टाइलस सपोर्ट करता है, जिसने साल 2015 में iPad Pro के साथ दस्तक दी थी। दरअसल, ऐप्पल ने यह कदम, यूएस एजुकेशन में 'दबदबा' कामय कर चुके गूगल को टक्कर देने के लिए उठाया है। गूगल की क्रोमबुक और सस्ते विंडोज़ लैपटॉप की बाज़ार में जबरदस्त डिमांड है। iPad (2018) की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने कीनोट, नंबर्स और पेजेस जैसे ऐप के नए वर्ज़न उतारे हैं। इसी इवेंट में कंपनी ने Everyone Can Create curriculum जैसे एजुकेशन प्रोग्राम की भी शुरुआत की है।

अब आते हैं iPad (2018) पर। यूएस में स्कूलों के लिए नए आईपैड की कीमत $299 (तकरीबन 19,400 रुपये) है। अन्य ग्राहक इसे $329 (तकरीबन 21,300 रुपये) में खरीद सकते हैं। यह कीमत कंपनी के पिछले 9.7 इंच वाले आईपैड से मेल खाती है। भारत में भी यह कीमत पिछले जेनरेशन जितनी ही है। 32 जीबी वाले iPad (2018) वाई-फाई मॉडल की कीमत 28,000 रुपये होगी, जबकि सेल्युलर सेवा से लैस इसी आईपैड की कीमत 38,600 रुपये है। ऐप्पल पेंसिल को अलग से 7,600 रुपये देकर खरीदना होगा। साथ ही आईपैड के स्मार्ट कवर की कीमत 3,400 रुपये होगी।
Advertisement
 
आईपैड (2018)

iPad (2018) में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें एफ/2.4 अपर्चर है। साथ ही 1.2 मेगापिक्सल का फेसटाइम एचडी फ्रंट कैमरा है। यह 4जी एलटीई (सिर्फ वाई-फाई+सेल्युलर मॉडल में) सपोर्ट करता है। ब्लूटूथ और ए-जीपीएस भी इस मॉडल में यूज़र को मिलेगा। प्रमुख सेंसर के साथ इसमें टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन में दिया गया है। इसके अलावा ऐप्पल ने शिक्षकों के लिए 'स्कूलवर्क' नाम से एक ऐप भी उतारा है, जो असाइनमेंट आदि में उनके और छात्रों के बीच मददगार साबित होगा। ऐप्पल ने घोषणा की है कि शिक्षकों और स्टूडेंट को 200 जीबी का मुफ्त आईक्लाउड स्टोरेज 5 जीबी तक मिलेगा।   
Advertisement

iPad (2018) की उपलब्धता की बात करें तो इसके ऑर्डर मंगलवार से शुरू हो चुके हैं। कहा गया है कि भारत समेत 25 देशों के स्टोर में यह इस सप्ताह से लेकर अप्रैल महीने तक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। वहीं, दक्षिण कोरिया समेत कुछ क्षेत्रों में इसकी दस्तक मई तक होने की संभावना है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

9.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

1.2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2048x1536 पिक्सल

ओएस

आईओएस 11

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.