Instagram आपके हाथ में दे रहा है फीड का कंट्रोल, अब खुद तय करो क्या देखना है और क्या नहीं
Instagram अपने Your Algorithm फीचर को और विस्तारित करने की तैयारी कर रहा है। नए अपडेट के बाद यूजर्स यह देख पाएंगे कि Instagram उन्हें किन Topics में रुचि रखने वाला मानता है और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार बदल भी सकेंगे। फिलहाल यह फीचर Topics तक सीमित रहेगा, लेकिन भविष्य में People, Content Types और Moods जैसे विकल्प भी जोड़े जा सकते हैं। इससे पहले यह फीचर Reels और Explore Page के लिए उपलब्ध था। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य यूजर्स को एल्गोरिदम पर अधिक नियंत्रण देना और उनके कंटेंट एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाना है।