इंटेक्स के इस टैबलेट की कीमत है 4,800 रुपये से कम

इंटेक्स के इस टैबलेट की कीमत है 4,800 रुपये से कम
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपनी आईबडी सीरीज का नया टैबलेट आईबडी इन-7डीडी01 लॉन्च किया है। इंटेक्स आईबडी इन-7डीडी01 टैबलेट डुअल सिम सपोर्ट, 3जी कनेक्टिविटी और वॉयस कॉलिंग फ़ीचर से लैस है। यह टैबलेट अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर 4,799 रुपये में उपलब्ध है।

इंटेक्स आईबडी इन-7डीडी01 टैबलेट में 7 इंच का एचडी (1024×600 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8321 प्रोसेसर है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। यह टैबलेट एंड्रॉयड 5.1 (लॉलीपॉप) पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसका रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 0.3 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं। टैबलेट को पावर देने काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। इसका ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध है।

अभी हाल ही में इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफोन एक्वा पावर 4जी पेश किया था। इंटेक्स एक्वा पावर 4जी को कंपनी की वेबसाइट पर 6,399 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इंटेक्स एक्वा पावर 4जी की अहम खासियतों में बैटरी, 4जी सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो शामिल हैं। यह हैंडसेट 3800 एमएएच की बैटरी से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak के सस्ते TV भारत में 32, 40, और 43 इंच साइज में लॉन्च, Rs 10,999 से शुरू कीमत
  2. Xiaomi 17 Max हुआ लॉन्च, 200MP ट्रिपल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  3. Google के महंगे फोन जैसे डिजाइन में HMD Thunder Pro होगा लॉन्च! 50MP डुअल कैमरा का खुलासा
  4. X पर ब्लॉक हुई Cockroach Janata Party, कुछ घंटों बाद बना नया अकाउंट
  5. Lenovo का नया टैबलेट 32GB रैम, Intel Core 9 सीरीज चिप के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. गर्मियों में बढ़ रहे AC ब्लास्ट! जानिए कौन से फीचर्स बचा सकते हैं बड़ी दुर्घटना
  7. Oppo Enco Air5 Pro भारत में लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  8. बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
  9. WhatsApp पर चुपचाप कैसे देखें किसी दूसरे का स्टेटस, ये है सबसे आसान प्रक्रिया
  10. SpaceX की एक और छलांग! अंतरिक्ष में पहुंचाए 24 नए Starlink सैटेलाइट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »