Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत

प्रोसेसिंग के लिए टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगा है।

Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत

Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3.2K रिजॉल्यूशन मिलता है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगा है।
  • टैबलेट में 9200mAh की बैटरी दी गई है।
  • टैबलेट HyperOS 3 पर रन करता है।
विज्ञापन

स्मार्टफोन की कीमतों के साथ अब अन्य डिवाइसेज के दाम भी बढ़ने लगे हैं। ग्लोबल लेवल पर चिप शॉर्टेज और ग्लोबल टेंशन के चलते इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के कम्पोनेंट्स की सप्लाई और डिमांड का संतुलन गड़बड़ा गया है। ऐसे में कई कंपनियों के स्मार्टफोन महंगे हो चुके हैं जिसका सिलसिला लगातार जारी है। अब Xiaomi ने अपने टैबलेट की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। Xiaomi Pad 8 टैबलेट अब महंगा हो गया है। यह बढ़ी हुई कीमत सभी वेरिएंट्स पर लागू की गई है। टैबलेट में 9200mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Xiaomi Pad 8 Price Hike in India

Xiaomi Pad 8 को कंपनी ने मार्च में रिलीज किया था। टैबलेट के  8GB RAM + 128GB वेरिएंट को कंपनी ने 33,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब इसकी कीमत 2 हजार रुपये बढ़ गई है। जिसके बाद इस वेरिएंट को 35,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमत के साथ इसे लिस्ट किया गया है। इसी तरह 12GB RAM + 256GB वेरिएंट को कंपनी ने 36,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस वेरिएंट की कीमत भी 2 हजार रुपये बढ़ गई है और अब यह 38,999 रुपये में मिलेगा। 

Xiaomi Focus Pen Pro वेरिएंट को 41,999 रुपये की बजाए 43,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह लाइनअप के सबसे प्रीमियम मॉडल Nano Texture Display वेरिएंट को 38,999 रुपये की बजाए 40,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। यानी हरेक वेरिएंट को कंपनी ने 2 हजार रुपये महंगा कर दिया है। 

Xiaomi Pad 8 Specifications

Xiaomi Pad 8 में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3.2K रिजॉल्यूशन मिलता है। टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ चमकता है। प्रोसेसिंग के लिए टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगा है। साथ में 12GB तक LPDDR5T RAM मिलती है और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। टैबलेट में 9200mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। टैबलेट HyperOS 3 पर रन करता है। कंपनी ने साथ में Focus Pen Pro स्टाइलस स्पोर्ट भी दिया है। 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Stable performance
  • Impressive battery life
  • Good sound output with quad speakers
  • कमियां
  • Cameras are subpar
  • No fingerprint sensor
  • Still needs some app-level optimisations
डिस्प्ले11.20 इंच
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता9200 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »