• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंटेक्स एक्वा पावर 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा पावर 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स एक्वा पावर 4जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
इंटेक्स ने अपना नया स्मार्टफोन एक्वा पावर 4जी पेश किया है। इंटेक्स एक्वा पावर 4जी को कंपनी की वेबसाइट पर 6,399 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि कंपनी इंटेक्स एक्वा पावर 4जी हैंडसेट को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।

इंटेक्स एक्वा पावर 4जी की अहम खासियतों में बैटरी, 4जी सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो शामिल हैं। यह हैंडसेट 3800 एमएएच की बैटरी से लैस है। यह हैंडसेट कंपनी की एक्वा पावर सीरीज का नया वेरिएंट है। इससे पहले कंपनी इंटेक्स एक्वा पावर, एक्वा पावर II, एक्वा पावर प्लस और एक्वा पावर एचडी को लॉन्च कर चुकी है।

अब बात नए एक्वा पावर 4जी की। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। एक्वा पावर 4जी में 1 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735पी) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए जीपीयू माली-टी720 इंटिग्रेटेड है। प्रोसेसर का साथ देने के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र हैंडसेट में 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

हैंडसेट के प्राइमरी कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। स्मार्टफोन में मौजूद 3800 एमएएच की बैटरी के बारे में दावा किया गया है कि यह 18 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। 4जी के अलावा ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस और 3.5 एमएम जैक जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। मोशन, लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट में मौजूद हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, यह हैंडसेट चैंप गोल्ड और डीप ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , intex, Intex Aqua Power 4g
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »