आईबॉल ने लॉन्च किया 4जी टैबलेट, कीमत 10,000 रुपये से कम

आईबॉल ने लॉन्च किया 4जी टैबलेट, कीमत 10,000 रुपये से कम
विज्ञापन
आईबॉल ने अपना नया 4जी टैबलेट स्लाइड कडल 4जी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। आईबॉल स्लाइड कडल डुअल 4जी सिम सपोर्ट के साथ आता है जो डिवाइस की अहम खासियतों में से एक है। आईबॉल ने बताया है कि यह वॉयस-कॉलिंग टैबलेट 150 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है।

कंपनी ने यह भी बताया कि इस नए टैबलेट में 21 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है। आईबॉल स्लाइड कडल 4जी में आप असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मणिपुरी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल और तेलुगू भाषा को पढ़ और लिख पाएंगे। स्लाइड कडल 4जी में एक रेगुलर सिम कार्ड और एक माइक्रो-सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस टैबलेट में 6.95 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1024x600 पिक्सल है। डिवाइस में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 
iball slide cuddle 4g rear

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कडल 4जी टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय टैबलेट वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसमें यूएसबी ओटीजी का विकल्प भी मौजूद है।

गौरतलब है कि पिछले महीने आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर स्मार्टफोन को  6,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।

एंडी 5.5एच वेबर एक डुअल-सिम डिवाइस है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 267 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। एंडी 5.5एच वेबर की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »