आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर स्मार्टफोन 6,499 रुपये में लॉन्च

आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर स्मार्टफोन 6,499 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
आईबॉल ने अपना एंडी 5.5एच वेबर स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। गौरतलब है कि इस हैंडसेट की बिक्री महीने की शुरुआत में एक थर्ड पार्टी ऑनलाइन रिटेल साइट पर शुरू हुई थी। आईबॉल एंडी 5.5एच वेबर की कीमत 6,499 रुपये है और यह फिज़िकल रिटेल स्टोर में भी मिलेगा।

एंडी 5.5एच वेबर एक डुअल-सिम डिवाइस है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 267 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। एंडी 5.5एच वेबर की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। कंपनी ने एंडी 5.5एच वेबर की लिस्टिंग में दावा किया है कि यह हैंडसेट एक ऐसे सॉफ्टवेयर से लैस है जिसकी मदद से रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का आउटपुट दे सकता है। कैमरे में सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉग्निशन, लो लाइट इनहांसमेंट, पनोरमा, जीयो टैगिंग, बर्स्ट शॉट, स्माइल शॉट, और एचडीआर फ़ीचर मौजूद हैं।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो एंडी 5.5एच वेबर में 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2200 एमएएच की बैटरी। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनिटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। आधिकारिक लिस्टिंग में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

गौरतलब है कि पिछले महीने आईबॉल ने अपने एंडी स्प्रिंटर 4जी स्मार्टफोन को 7,099 रुपये में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन यूनिवर्सल आईआर रिमोट एप्लिकेशन के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »