HMD T21 Tablet भारत में हुआ लॉन्च, 8,200 mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

HMD के इस टैबलेट में 10.36 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जुलाई 2025 23:37 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में 10.36 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T612 दिया गया है
  • इस टैबलेट का सीमित अवधि के लिए स्पेशल प्राइस 14,499 रुपये का है

इस टैबलेट का सीमित अवधि के लिए स्पेशल प्राइस 14,499 रुपये का है

डिवाइसेज मेकर HMD ने मंगलवार को देश में T21 टैबलेट को लॉन्च किया है। इसमें 10.36 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसका डिस्प्ले SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ है। इस टैबलेट की 8,200 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T612 दिया गया है। HMD T21 में बैक और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। 

HMD T21 का प्राइस, उपलब्धता
Advertisement

इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 15,999 रुपये का है। इसे Black Steel कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट को देश में HMD की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस टैबलेट का सीमित अवधि के लिए स्पेशल प्राइस 14,499 रुपये का है। 

HMD T21 के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इसमें 10.36 इंच का डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर T612 दिया गया है। इस टैबलेट की स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। HMD ने बताया है कि इसके लिए एक Android 14 अपडेट पहले से उपलब्ध है। इस टैबलेट में बैक पर 8 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें Ozo ऑडियो टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर है। यह टैबलेट यूजर्स को Netflix पर HD कंटेंट की स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है। 
Advertisement

यह Active Pen को सपोर्ट करता है और इसका इस्तेमाल एक पर्सनल कंप्यूटर (PC) के लिए सेकेंड स्क्रीन के तौर पर किया जा सकता है। इस टैबलेट की 8,200 mAh की बैटरी 18 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल SIM, Wi-Fi, GPS, Bluetooth, OTG, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। HMD ने बताया है कि इस टैबलेट को इको-फ्रेंडली मैटीरियल्स से बनाया गया है, जिसमें एल्युमीनियम और रिसाइकल्ड प्लास्टिक शामिल हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इस टैबलेट का साइज 157.3 x 247.5 x 7.5 mm और भार लगभग 467 ग्राम का है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.