असूस के नए टैबलेट लॉन्च होने की ख़बर, इसमें है 7.9 इंच डिस्प्ले

असूस ने ताइपेई में कम्प्यूटेक्स इवेंट आयोजित किया, जहां कंपनी ने कई सारे लैपटॉप और पीसी हार्डवेयर लॉन्च किए। इसके साथ ही असूस द्वारा एक नए टैबलेट को भी लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। ख़बरों के मुताबिक, असूस ने कंप्यूटेक्स में अपना नया ज़ेनपैड 3एस 8.0 लॉन्च कर दिया।

असूस के नए टैबलेट लॉन्च होने की ख़बर, इसमें है 7.9 इंच डिस्प्ले
विज्ञापन
असूस ने ताइपेई में कम्प्यूटेक्स इवेंट आयोजित किया, जहां कंपनी ने कई सारे लैपटॉप और पीसी हार्डवेयर लॉन्च किए। इसके साथ ही असूस द्वारा एक नए टैबलेट को भी लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। ख़बरों के मुताबिक, असूस ने कंप्यूटेक्स में अपना नया ज़ेनपैड 3एस 8.0 लॉन्च कर दिया। हालांकि, अभी नए ज़ेनपैड 3एस 8.0 की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।

नए ज़ेनपैड 3एस 8.0 टैबलेट को पिछले ज़ेनपैड 3 8.0 ज़ेड581केएल का अपग्रेडेड वेरिएंट या ज़ेनपैड 3एस 10 ज़ेड500केएल का कॉम्पेक्ट वर्ज़न कहा जा सकता है। नए ज़ेनपैड टैबलेट में 7.9 इंच (1536 x 2048 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का स्क्रीन है। ज़ेनपैड 3एस 10 ज़ेड500केएल में इतने ही पिक्सल वाला डिस्प्ले दिया गया था। इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट दिया गया है। रैम 4 जीबी है। यह टैबलेट 3 जीबी के ज़्यादा किफ़ायती वेरिएंट में भी मिलेगा। टैबलेट 32 और 64 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। जबकि पिछले ज़ेनपैड 3 8.0 को 16 और 32 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था।

कैमरे की बात करें तो, ज़ेनपैड 3एस 8.0 में रियर पर एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। जबकि अगले हिस्से पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा। 6.9 मिलीमीटर की मोटाई वाला यह टैबलेट 'एल्युमिनियम यूनिबॉडी' के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus tablet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »