• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple का धमाका: अप्रैल 2025 में लॉन्च होगा iPhone SE 4 और iPad 11, दमदार फीचर्स के साथ किफायती विकल्प

Apple का धमाका: अप्रैल 2025 में लॉन्च होगा iPhone SE 4 और iPad 11, दमदार फीचर्स के साथ किफायती विकल्प

पिछले साल से iPhone SE 4 को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही थीं।

Apple का धमाका: अप्रैल 2025 में लॉन्च होगा iPhone SE 4 और iPad 11, दमदार फीचर्स के साथ किफायती विकल्प

Photo Credit: Apple

iPhone SE 3 में 4.70 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • iPhone SE मॉडल 2025 के मार्च-अप्रैल के आस-पास पेश किया जा सकता है।
  • iPhone SE 4 की शुरुआती कीमत $500 (लगभग 42,956 रुपये) हो सकती है।
  • iPhone SE 4 में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलेगी।
विज्ञापन
पिछले साल से iPhone SE 4 को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही थीं कि iPhone SE मॉडल 2025 के मार्च-अप्रैल के आस-पास पेश किया जा सकता है। अब फोन से जुड़ी खबरें लीक करने वाले ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने पोस्ट किया है कि iOS 18.3 और iPadOS 18.3 के साथ iPhone SE 4 और iPad 11 अप्रैल में रिलीज किए जाएंगे। इन्हें iOS 18.4 के रिलीज से पहले रिवील किया जाएगा। आइए iPhone SE 4 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone SE 4, iPad 11 Price


iPhone SE 4 की शुरुआती कीमत $500 (लगभग 42,956 रुपये) हो सकती है। संभावना है कि इसका 64GB मॉडल लॉन्च न किया जाए और शुरुआती मॉडल 128GB से ही शुरू हो। iPad 11 के 64GB मॉडल की कीमत $349 (लगभग 29,983 रुपये) से शुरू होने की उम्मीद है।


iPhone SE 4, iPad 11 Specifications


iPhone SE 4 में iPhone 14 की तरह 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले आने की संभावना है। इसमें लेटेस्ट A18 चिप देखने को मिलेगा, जिसमें एप्पल इंटेलिजेंस सपोर्ट भी शामिल होगा। इसकी खास बात यह होगी कि यह पहली बार एप्पल के खुद के मॉडेम के साथ आएगा।

आईफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, इसमें अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल नहीं होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें 3nm चिप का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह अधिक पावर-एफिशियंट हो सकता है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि इसमें 25W मैगसेफ चार्जिंग मिलेगी या नहीं। इसके अलावा 
iPad 11 में 10.9 इंच की डिस्प्ले, iPad Air जैसा डिजाइन, नए कलर्स, A18 चिप के साथ एप्पल इंटेलिजेंस सपोर्ट और कस्टम 5G मॉडेम मिलने की संभावना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »