Online Fraud: Instagram की दोस्ती पड़ी महंगी, महिला ने गंवाए 7.35 लाख रुपये

सविता नाम की यह महिला इस साल सितंबर में इंस्टाग्राम पर Ignatius Enwenye नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई थीं।

Online Fraud: Instagram की दोस्ती पड़ी महंगी, महिला ने गंवाए 7.35 लाख रुपये

फ्रॉड ने महिला को 30 हजार अमेरिकी डॉलर का गिफ्ट भिजवाने का झूठा दावा किया था

ख़ास बातें
  • महिला इंस्टाग्राम पर Ignatius Enwenye नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई
  • इस फ्रॉड व्यक्ति ने महिला को गिफ्ट भिजवाने का दावा किया
  • कस्टम से गिफ्ट क्लियर कराने के लिए की गई पैसों की मांग
विज्ञापन
ऑनलाइन स्कैम कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। तेजी से डिजिटल हो रही दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैकर्स, स्कैर्स और फ्रॉड्स से खुद को बचाना है। लेटेस्ट घटना भारत के एक शहर से सामने आई है, जहां कथित तौर पर महिला ने फ्रॉड के झांसे में आकर लाखों रुपये गवां दिए। माहिला को उसके इंस्टाग्राम में बने एक दोस्त ने कस्टम से एक 'गिफ्ट' को पास कराने के लिए कहा, जिसके चक्कर ने इस महिला ने अपने पति के साथ शेयरिंग बैंक अकाउंट से पैसे खर्च कर दिए।

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, सविता नाम की यह महिला इस साल सितंबर में इंस्टाग्राम पर Ignatius Enwenye नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में आई थीं। इस व्यक्ति ने सविता को बताया कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में एक बिजनेस चलाता है। महिला ने कथित तौर पर इस व्यक्ति से चैट करनी शुरू की, जिसके बाद इस व्यक्ति ने महिला को बोला कि वह उसके लिए एक गिफ्ट भेज रहा है।

पुलिस के अनुसार, चेंबूर में रहने वाली सविता ने फोटो-शेयरिंग ऐप पर चैट करना शुरू किया, जिसके बाद 25 सितंबर को फ्रॉड व्यक्ति ने महिला को सूचित किया कि वह एक गिफ्ट भेज रहा है, लेकिन सविता ने गिफ्ट लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद, 27 सितंबर को, सविता को एक महिला का फोन आया, जिसने दिल्ली में कस्टम डिपार्टमेंट (सीमा शुल्क विभाग) से कॉल करने का दावा किया और उसे सूचित किया कि उसके नाम से हवाई अड्डे पर एक गिफ्ट आया है।

सविता को इस गिफ्ट की कीमत भी बताई गई। रिपोर्ट कहती है कि इस गिफ्ट की कीमत 30,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 24.50 लाख रुपये) है। सविता ने सोचा कि गिफ्ट Ignatius द्वारा भेजा गया है, जिसके बाद उन्होंने Ignatius के साथ वापस चैट पर इस बारे में बात की। फ्रॉड व्यक्ति ने कहा कि उसने आर्थिक रूप से सविता की मदद के लिए राशि भेजी थी।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने फोन करने वाले से संपर्क किया, जिसने गिफ्ट क्लियर करवाने के लिए महिला को 25,000 रुपये का भुगतान करने को कहा। इसके बाद सविता ने GooglePay का इस्तेमाल करने वाली अपनी सहेली से संपर्क किया और उससे राशि का भुगतान करने के लिए कहा। इसके बाद फोन करने वाले ने इस 'गैर-मौजूद' गिफ्ट को प्राप्त करने के लिए क्लियरिंग चार्ज, टैक्स आदि के बहाने और पैसे की मांग करना शुरू कर दिया। इस तरह महिला ने अपने पति का बैंक अकाउंट पूरी तरह से खाली कर दिया।

रिपोर्ट आगे बताती है कि सीमा शुल्क विभाग की ओर से कॉल करने वाली महिला ने जब कॉल का जवाब देना बंद कर दिया तो सविता को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उसने अपने पति से मामले पर चर्चा की और फिर उन्होंने गुरुवार को चूनाभट्टी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है और अज्ञात धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

महिला का पति कथित तौर पर BEST ड्राइवर है और उसके इस अकाउंट में 6 लाख रुपये लोन के थे, जिसे उसने अपने पैतृक स्थान पर घर बनाने के लिए लिया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fraud, fraud cases, Fraud Cases in Bank
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »