• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • फेसबुक पर नहीं होगा 'डिसलाइक' बटन, 6 नए 'रिएक्शन्स' की टेस्टिंग शुरू

फेसबुक पर नहीं होगा 'डिसलाइक' बटन, 6 नए 'रिएक्शन्स' की टेस्टिंग शुरू

फेसबुक पर नहीं होगा 'डिसलाइक' बटन, 6 नए 'रिएक्शन्स' की टेस्टिंग शुरू
विज्ञापन
मान लीजिए कि फेसबुक पर किसी यूज़र ने अपने साथ हुई दुर्घटना की जानकारी सार्वजनिक की। विकल्प नहीं मौजूद होने के कारण कई लोग ऐसे पोस्ट को भी लाइक कर देते हैं जो बेहद ही अटपटा लगता है। बीच में खबर आई थी कि शायद फेसबुक लाइक के साथ डिसलाइक का भी बटन दे।

लेकिन अब फेसबुक ने आयरलैंड और स्पैन में यूज़र के लिए एक नए फ़ीचर की शुरुआत की है। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र किसी भी पोस्ट पर अलग-अलग किस्म के ''इमोशन'' दिखा पाएंगे और इसमें कोई ''डिसलाइक'' का बटन नहीं होगा। यह जानकारी शुक्रवार को फेसबुक ने दी।

फेसबुक ने नए ''रिएक्शन्स'' फ़ीचर को ''लाइक'' बटन का विस्तार बताया जा रहा है। इस सोशल मीडिया वेबसाइट का मानना है कि इसकी मदद से यूज़र आसानी से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाएंगे।
 

Meet the new Reactions.

Posted by Mark Zuckerberg on Thursday, October 8, 2015

वैसे, यूज़र अक्सर ही फेसबुक से ''डिसलाइक'' बटन की मांग करते रहे हैं। लेकिन यह फिलहाल तो नहीं होता दिख रहा।

फेसबुक के सह-संस्थापक और चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क ज़करबर्ग ने पोस्ट किया, ''हर घटना खुशी देनी वाली नहीं होती। और कभी आप भी सहानूभुति व्यक्त करना चाहते हैं। ये बेहद ही अहम लम्हें होते हैं जहां आप हर हाल में अपनी भावनाएं व्यक्त करना चाहते हैं। और ''लाइक'' बटन आपकी भावनाओं को ठीक से व्यक्त नहीं कर पाता।"

इस फ़ीचर के ट्रायल के दौरान आयरलैंड और स्पेन के यूज़र ''लाइक'' बटन के अलावा 6 इमोशन्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।

अभी जिन विकल्प को ट्रायल में शामिल किया गया है, वे हैं: "लव", "ये", "वाउ", "हाहा", "सैड" और "एंग्री"। ये ईमोजीज़ टेक्स्ट मैसेजिंग जैसे ही हैं। हर एक्सप्रेशन एक अलग ईमोजी के साथ आता है।

ज़करबर्ग ने कहा, ''ये रियेक्शन आपको प्यार, आश्चर्य, हंसी और दुख व्यक्त करने की सुविधा देंगे।"

फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह ट्रायल कितने दिनों तक चलेगा। और फेसबुक इसे आयरलैंड और स्पेन के बाहर कब तक पेश करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »