• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Mahindra ने Scorpio N को फिर खड़ा किया झरने के नीचे! सनरूफ लीक होने का वीडियो हुआ था वायरल, देखें वीडियो

Mahindra ने Scorpio-N को फिर खड़ा किया झरने के नीचे! सनरूफ लीक होने का वीडियो हुआ था वायरल, देखें वीडियो

कंपनी की ओर से ट्विटर हैंडल पर ये 59 सेकेंड्स का वीडियो शेयर किया गया है। ड्राइवर गाड़ी को रीवर्स मोड में झरने के नीचे ले जाकर खड़ी कर देता है।

Mahindra ने Scorpio-N को फिर खड़ा किया झरने के नीचे! सनरूफ लीक होने का वीडियो हुआ था वायरल, देखें वीडियो

Photo Credit: Twitter/Mahindra

Mahindra ने Scorpio-N को टेस्ट करने के लिए पानी के झरने के नीचे ले जाकर खड़ी कर दिया।

ख़ास बातें
  • अरुण पंवार नाम के एक शख्स ने एक वीडियो अपलोड किया था।
  • झरने के नीचे गाड़ी के अंदर पानी भरने लगा था।
  • कंपनी ने उसी घटना को फिर से दोहराया और बना दिया वीडियो।
विज्ञापन
Mahindra Scorpio इन दिनों एक अजब वजह से चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स ने Scorpio-N को एक झरने के नीचे खड़ी कर दिया था। उसके बाद इसकी सनरूफ लीक होने लगी और गाड़ी के अंदर पानी भर गया। वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो तेजी से वायरल होने लगा। गाड़ी चालक ने कंपनी को टैग किया और इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा। अब महिंद्रा की ओर से प्रतिक्रिया दे दी गई है। कंपनी गाड़ी को फिर से झरने के नीचे ले गई और जांचा कि क्या सच में गाड़ी में पानी भर जाता है! आईए बताते हैं कि पूरा मामला अब कहां तक पहुंचा है। 

Instagram पर हफ्ते भर पहले अरुण पंवार नाम के एक शख्स ने एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में शख्स ने Scorpio-N को एक झरने के नीचे खड़ी कर दिया था और कुछ ही देर में गाड़ी के अंदर पानी भरने लगा था। वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ और लोगों की इस पर खूब प्रतिक्रियाएं आईं। देखें ये वायरल वीडियो- 
इसके बाद शख्स ने महिंद्रा कंपनी से इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा। लगभग हफ्ते भर बाद कंपनी ने उसी घटना को फिर से दोहराया और Scorpio-N को पानी के झरने के नीचे ले जाकर खड़ी कर दिया। कंपनी की ओर से ट्विटर हैंडल पर ये 59 सेकेंड्स का वीडियो शेयर किया गया है। ड्राइवर गाड़ी को रीवर्स मोड में झरने के नीचे ले जाकर खड़ी कर देता है। अंदर कैमरा लगा है और पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया जाता है। अंदर दिखाया जाता है कि गाड़ी में एक बूंद भी पानी नहीं जा रहा है। जबकि विंड स्क्रीन और चारों तरफ पानी झर-झर बहता दिख रहा है। देखें महिंद्रा की ओर से जारी किया गया वीडियो- 

हालांकि कंपनी ने इस वीडियो के अंत में लिखा है कि इस स्टंट को पेशेवरों की गाइडेंस में परफॉर्म किया गया है, और आम लोगों से अपील की है कि इसे खुद से दोहराने की कोशिश न करें। वहीं, सोशल मीडिया पर एक हफ्ते पहले जो वीडियो Scorpio-N के ड्राइवर द्वारा जारी किया था, उसके बारे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य है। इसमें सच्चाई नहीं है। वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »