Mahindra Scorpio N का जलवा सिर चढ़ कर बोल रहा, 30 मिनट में बुक हुईं 1 लाख गाड़ी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट के अंदर Mahindra Scorpio-N के लिए 1 लाख बुकिंग स्वीकार की हैं।

Mahindra Scorpio N का जलवा सिर चढ़ कर बोल रहा, 30 मिनट में बुक हुईं 1 लाख गाड़ी

Photo Credit: Mahindra

ख़ास बातें
  • Mahindra Scorpio N के Z2 पेट्रोल की एक्स शोरूम कीमत 11,99,000 रुपये है।
  • Mahindra Scorpio Z4 पेट्रोल की एक्स शोरूम कीमत 13,49,000 रुपये है।
  • Mahindra Scorpio N Z6 डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14,99,000 रुपये है।
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शनिवार सुबह 11:00 बजे बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट के अंदर Mahindra Scorpio-N के लिए 1 लाख बुकिंग स्वीकार की हैं। अगर इनकी एक्स शोरूम कीमत के हिसाब से देखा जाए तो यह राशि लगभग 18,000 करोड़ रुपये है।

इस बीच जबरदस्त बुकिंग के चलते तकनीकी खराबी के कारण इंट्रोडक्टरी प्राइस यानी कि शुरुआती कीमत का लाभ लेने में असमर्थ खरीदारों ने महिंद्रा के सोशल मीडिया हैंडल पर अपना गुस्सा और निराशा जाहिर किया है। कंपनी ने दावा किया कि किसी भी कार मॉडल के लिए यह सबसे तेज बुकिंग है। ऑल न्यू स्कॉर्पियो एन के लिए ग्राहकों का यह उत्साह बेहद अलग है। स्कॉर्पियो-एन की बुकिंग शुरू होने के एक मिनट के अंदर ही 25,000 बुकिंग हो गई।

Mahindra Scorpio N ने XUV700 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिसकी बुकिंग 21 अक्टूबर को शुरू हुई थी। वहीं बुकिंग शुरू होने के बदा 57 मिनट के अंदर 1 लाख यूनिट्स की बुकिंग दर्ज की गई थी। Mahindra Scorpio N की डिलीवरी 26 सितंबर 2022 से शुरू होगी। दिसंबर 2022 तक ऑल-न्यू स्कॉर्पियो-एन की 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी का प्लान है, जिसमें Z8L वेरिएंट को पहले रखा जाएगा। Mahindra अगस्त 2022 के आखिर तक ग्राहकों को उनकी डिलीवरी की तारीख के बारे में जानकारी देगी।

बुकिंग वेबसाइट ने ऑर्डर को ठीक से स्वीकार किया, लेकिन पेमेंट गेटवे प्रोवाइडर के साथ एक छोटी सी गड़बड़ी थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक स्टेटमेंट में कहा कि वह ग्राहकों को भरोसा दिलाना चाहती है कि पेमेंट से पहले उनका टाइम स्टैंप बुकिंग प्लेटफॉर्म पर ठीक से दर्ज किया गया था, इसलिए प्रत्येक ग्राहक को ऑर्डर क्रम में अपना सही स्थान मिलेगा और उसके हिसाब से शुरुआती कीमतों के लिए पहले 25 हजार पर विचार किया जाएगा। स्कॉर्पियो की शुरुआती कीमतें सिर्फ पहली 25,000 बुकिंग के लिए लागू हैं। बाद की बुकिंग के लिए कीमतें डिलीवरी के समय आने वाली कीमतों के हिराब से होंगी। महिंद्रा ऑनलाइन और डीलरशिप पर मॉडल्स के लिए बुकिंग लेना जारी रखेगी।
 

Mahindra Scorpio N की कीमत


कीमत की बात करें तो Mahindra Scorpio N के Z2 पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11,99,000 रुपये है। वहीं Z4 पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13,49,000 रुपये है। वहीं Z6 डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14,99,000 रुपये है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »