• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Mahindra की फास्टेस्ट इलेक्ट्रिक कार को लेकर सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट, आनंद महिंद्रा हो गए खुश!

Mahindra की फास्टेस्ट इलेक्ट्रिक कार को लेकर सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट, आनंद महिंद्रा हो गए खुश!

Battista इलेक्ट्रिक कार को महिंद्रा भारत में 19.45 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह सिंगल चार्ज में 476 किलोमीटर तक जा सकती है। कार की बॉडी कार्बन फाइबर से बनी है। 

Mahindra की फास्टेस्ट इलेक्ट्रिक कार को लेकर सचिन तेंदुलकर ने किया ट्वीट, आनंद महिंद्रा हो गए खुश!

Pininfarnia Battista की भारत में कीमत 19.45 करोड़ रुपये है

ख़ास बातें
  • Pininfarina Battista इलेक्ट्रिक कार को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया
  • इस इलेक्ट्रिक हाइपरकार की पहली टेस्ट ड्राइव सचिन तेंदुलकर ने ली
  • आनंद महिंद्रा ने तेंदुलकर के ट्वीट में ढूंढ़ी हाइपरकार की टैगलाइन
विज्ञापन
महिंद्रा द्वारा बैक्ड Automobili Pininfarina ने हाल ही में भारत में दुनिया की सबसे तेज चलने वाली इलेक्ट्रिक कार Battista को लॉन्च किया। हैदराबाद में ई-मोटर शो के दौरान इसे पेश किया गया है, जिसकी पहली राइड पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ली। सचीन ने इस इलेक्ट्रिक हाइपरकार की पहली टेस्ट ड्राइव के बाद एक ट्वीट में कार की तारीफ भी की, जिससे आनंद महिंद्रा बेहद खुश नजर आए। आनंद महिंद्रा ने सचीन द्वारा लिखी एक लाइन को Pininfarina Battista के लिए परफेस्ट टैगलाइन कहा।

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में भारत में लॉन्च हुई Automobili Pininfarina Battista इलेक्ट्रिक हाइपरकार की पहली टेस्ट ड्राइव ली। सचिन ने इस ड्राइव से प्रभावित होकर ट्विटर पर इसकी तारीफ में कुछ बाते लिखीं, जिसके बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सचिन की लिखी एक लाइन से इतने प्रभावित लगे कि उन्होंने इस लाइन को Battista के लिए परफेक्ट टैगलाइन कह दिया।

सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा, "पिनिनफेरिना बतिस्ता के पास 'क्या ईवी भविष्य हैं?' के लिए एकदम सही जवाब था। यह बहुत तेज था, हमने समय को चुनौती दी और भविष्य में उतरे! (we defied time and landed in the future!) आनंद महिंद्रा और उनकी टीम द्वारा एक शानदार उपलब्धि। भारतीय कंपनियों को अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय ऑटोमोबाइल देखकर खुशी हो रही है।"
 

इसका जवाब देते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने लिखा, "सचिन आपने हमें बतिस्ता के लिए एक शानदार टैगलाइन दी है। एक कार जो 'समय को चुनौती देती है और आपको भविष्य में उतारती है!' वाह!"


बता दें कि Battista इलेक्ट्रिक कार को महिंद्रा भारत में 19.45 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह सिंगल चार्ज में 476 किलोमीटर तक जा सकती है। कार की बॉडी कार्बन फाइबर से बनी है। 

Battista EV में 120 किलोवाट की लिथियम आयन बैटरी मिलती है। इसके बारे में कहा गया है कि ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार केवल 1.86 सेकंड में पकड़ सकती है। वहीं, 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे केवल 4.75 सेकंड का समय लगता है। इसकी ब्रेकिंग में भी दम है, क्योंकि दावे अनुसार, ये 100 से 0 की स्पीड पर 31 मीटर की दूरी में रुक सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »