ऑफलाइन होने पर भी फेसबुक पर कमेंट पोस्ट कर पाएंगे आप

ऑफलाइन होने पर भी फेसबुक पर कमेंट पोस्ट कर पाएंगे आप
विज्ञापन
सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने गुरुवार को जानकारी दी कि कंपनी अपने न्यूज फीड फंक्शनालिटी में आने वाले दिनों में कई बदलाव करेगी। नए फ़ीचर की टेस्टिंग की जा रही है। ये सारे फ़ीचर उस वक्त काम आएंगे जब ऐप धीमे इंटरनेट कनेक्शन को डिटेक्ट करेगा। इनमें सबसे अहम ऑफलाइन कमेंट सपोर्ट है।

धीमे इंटरनेट कनेक्शन में भी इस सोशल मीडिया साइट की कोशिश यूज़र के ज़्यादा उपयोगी न्यूज़ फी़ड पेश करने की है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ''ये बदलाव उन हर यूज़र के काम आएंगे जो धीमे इंटरनेट से जुड़े हैं। यह फ़ीचर उन यूज़र के लिए भी है जो आमतौर पर तो मजबूत नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कभी-कभार सबवे और टनल में यह कमज़ोर पड़ जाता है।" नए फ़ीचर की मदद से यूज़र ऑफलाइन रहने पर भी किसी भी पोस्ट के लिए कमेंट कंपोज कर सकेंगे। ये कमेंट इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ने पर पोस्ट हो जाएंगे।

दूसरा बदलाव न्यूज़ फीड में किया जाएगा। कंपनी ऐसा अपडेट लाएगी जिसकी मदद से न्यूज फीड में पहले वो कंटेंट दिखेंगे जिन्हें डाउनलोड तो किया गया, लेकिन यूज़र द्वारा देखा नहीं गया। न्यूज़ फीड में कंटेंट को अहमियत के हिसाब से यूज़र के लिए परोसा जाएगा। ये स्टोरी तभी दिखेंगे जब डिवाइस धीमे इंटरनेट से कनेक्टेड है या फिर पूरी तरह से ऑफलाइन। इससे पहले, धीमे इंटरनेट के कारण यूज़र को न्यूज़ फीड में लेटेस्ट स्टोरी के लोड होने का इंतज़ार करना पड़ता था।

फेसबुक ऐसे फ़ीचर को भी टेस्ट कर रहा है जिसकी मदद से किसी भी स्टोरी को पूरे दिन अपडेट के साथ यूज़र को पेश किया जाए। पहली नज़र में तो यही कहा जा सकता है कि यह फेसबुक के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। लेकिन ऐसा भी संभव है कि इन फ़ीचर के कारण फेसबुक पहले की तुलना में बैकग्राउंड में ज्यादा इंटरनेट डेटा खपत करे। अभी इन फीचर को टेस्ट किया जा रहा है, फिर इस पर यूज़र की प्रतिक्रिया ली जाएगी। उसके बाद ही इसे रोलआउट किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »